Acts 24:22 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
faeliks ne jo is panth kee baten tteek tteek janata tha, unhen yah kahakar ttal diya, ki jab palattn ka saradar loosiyas aaega, to tumharee bat ka nirny karoonga.
Hindi 2017 (नया नियम)
फेलिक्स ने जो इस पंथ की बातें ठीक-ठीक जानता था, उन्हें यह कहकर टाल दिया, “जब पलटन का सरदार लूसियास आएगा, तो तुम्हारी बात का निर्णय करूँगा।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर फेलिक्स, जो इस-पंथ की पूरी जानकारी रखता था, मुकदमे की सुनवाई को स्थगित करते हुए बोला, “जब सेनानायक लुसिआस आयेगा, मैं तभी तुम्हारे इस मुकदमे पर अपना निर्णय दूँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फ़ेलिक्स को इस “मार्ग” के विषय में अच्छी जानकारी थी। उसने सुनवाई स्थगित कर दी और यहूदी धर्मगुरुओं से कहा, “सेना-नायक लुसियस के आने पर मैं आप लोगों के मुकदमे का फ़ैसला करूँगा।”
Hindi Bible HHBD
फेलिक्स ने जो इस पन्थ की बातें ठीक ठीक जानता था, उन्हें यह कहकर टाल दिया, कि जब पलटन का सरदार लूसियास आएगा, तो तुम्हारी बात का निर्णय करूंगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Felix, Prabhu ke rasta ke baare meñ bahut kuchh jaanat raha, lekin u mukadma haṭaay dees aur bolis, “Ham aapan feisla tab sunaayga, jab komaanḍa Lusiyaas aay jaai.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फेलिक्स ने, जो इस पन्थ की बातें ठीक–ठीक जानता था, उन्हें यह कहकर टाल दिया, “जब पलटन का सरदार लूसियास आएगा, तो तुम्हारी बात का निर्णय करूँगा।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु फेलिक्स ने जो इस “मार्ग” के विषय में और ठीक रीति से जानता था, उन्हें यह कहकर टाल दिया, “जब सेनापति लूसियास आएगा तो मैं तुम्हारी बातों के विषय में अपना निर्णय दूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु राज्यपाल फ़ेलिक्स ने, जो इस पंथ से भली-भांति परिचित था, सुनवाई को स्थगित करते हुए घोषणा की, “सेनापति लिसियस के आने पर ही मैं इस विषय में निर्णय दूंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फेलिक्स ने जो इस पंथ की बातें ठीक-ठीक जानता था, उन्हें यह कहकर टाल दिया, “जब सैन्य-दल का सरदार लूसियास आएगा, तो तुम्हारी बात का निर्णय करूँगा।”