Acts 25:12 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab faestus ne maantriayon kee sabha ke sath baten karake uttr diya, too ne kaaisar kee dohai dee haai, too kaaisar ke pas jaaega..
Hindi 2017 (नया नियम)
तब फेस्तुस ने मन्त्रियों की सभा के साथ विचार करके उत्तर दिया, “तू ने कैसर की दोहाई दी है, तो तू कैसर के पास ही जाएगा।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अपनी परिषद् से सलाह करने के बाद फेस्तुस ने उसे उत्तर दिया, “तूने कैसर से पुनर्विचार की प्रार्थना की है, इसलिये तुझे कैसर के सामने ही ले जाया जायेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फ़ेस्तुस ने परिषद् से परामर्श करने के बाद यह उत्तर दिया, “तुमने सम्राट की दुहाई दी है, तुम सम्राट के पास ही जाओगे।”
Hindi Bible HHBD
तब फेस्तुस ने मन्त्रियों की सभा के साथ बातें करके उत्तर दिया, तू ने कैसर की दोहाई दी है, तू कैसर के पास जाएगा।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Festus aapan kaaunsal ke memba log se baat kare ke baad, Pol se bolis, “Tum maañga hei ki Maharaaja tumhaar nyaay kare, aur Maharaaja ke lage tum jaayga!”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब फेस्तुस ने मन्त्रियों की सभा के साथ बातें करके उत्तर दिया, “तू ने कैसर की दोहाई दी है, तू कैसर के ही पास जाएगा।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब फेस्तुस ने अपने मंत्रिमंडल के साथ परामर्श करके उसे उत्तर दिया, “तूने कैसर से अपील की है, तू कैसर के पास जाएगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपनी महासभा से विचार-विमर्श के बाद फ़ेस्तुस ने घोषणा की, “ठीक है. तुमने कयसर से सुनवाई की विनती की है तो तुम्हें कयसर के पास ही भेजा जाएगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब फेस्तुस ने मंत्रियों की सभा के साथ विचार करके उत्तर दिया, “तूने कैसर की दुहाई दी है, तो तू कैसर के पास ही जाएगा।”