Acts 25:23 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
so doosare din, jab aagirppa aur biraneeke badee dhoomadhaam se akar palattn ke saradaron aur nagar ke bade logon ke sath darabar men pahunche, to faestus ne agyaa dee, ki ve paulus ko le aaen.
Hindi 2017 (नया नियम)
अतः दूसरे दिन, जब अग्रिप्पा और बिरनीके बड़ी धूमधाम से आकर पलटन के सरदारों और नगर के प्रमुख लोगों के साथ दरबार में पहुँचे। तब फेस्तुस ने आज्ञा दी, कि वे पौलुस को ले आएँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो अगले दिन अग्रिप्पा और बिरनिके बड़ी सजधज के साथ आये और उन्होंने सेनानायकों तथा नगर के प्रमुख व्यक्तियों के साथ सभा भवन में प्रवेश किया। फेस्तुस ने आज्ञा दी और पौलुस को वहाँ ले आया गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दूसरे दिन अग्रिप्पा और बिरनीके बड़ी धूमधाम के साथ आये। उन्होंने सेना-नायकों तथा प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ सभाभवन में प्रवेश किया। फ़ेस्तुस के आदेशानुसार पौलुस को प्रस्तुत किया गया।
Hindi Bible HHBD
सो दूसरे दिन, जब अग्रिप्पा और बिरनीके बड़ी धूमधाम से आकर पलटन के सरदारों और नगर के बड़े लोगों के साथ दरबार में पहुंचे, तो फेस्तुस ने आज्ञा दी, कि वे पौलुस को ले आएं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Dusra din Agrippa aur Benees baṛa dhuum dhaam se sabha ghar meñ aain. Ṭaaun ke baṛa baṛa aami ofisa aur jaane maane log bhi huañ rahin. Festus tab hukum dees ki Pol ke laawa jaay,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: दूसरे दिन जब अग्रिप्पा और बिरनीके बड़ी धूमधाम से आए और पलटन के सरदारों और नगर के प्रमुख लोगों के साथ दरबार में पहुँचे। तब फेस्तुस ने आज्ञा दी कि वे पौलुस को ले आएँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अतः अगले दिन अग्रिप्पा और बिरनीके ने बड़ी धूमधाम के साथ आकर सेनापति और नगर के मुख्य लोगों के साथ सभा भवन में प्रवेश किया; और फेस्तुस के आदेश पर पौलुस को लाया गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अगले दिन जब राजा अग्रिप्पा और बेरनिके ने औपचारिक धूमधाम के साथ सभागार में प्रवेश किया, उनके साथ सेनापति और गणमान्य नागरिक भी थे. फ़ेस्तुस की आज्ञा पर पौलॉस को वहां लाया गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः दूसरे दिन, जब अग्रिप्पा और बिरनीके बड़ी धूमधाम से आकर सैन्य-दल के सरदारों और नगर के प्रमुख लोगों के साथ दरबार में पहुँचे। तब फेस्तुस ने आज्ञा दी, कि वे पौलुस को ले आएँ।