Acts 25:26 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu maain ne usake vishay men koi tteek bat naheen pai ki apane svamee ke pas likoo, isaaliye maain use tumhare samhane aur vishosh karake he maharaja aagirppa tere samhane laya hoo, ki janchane ke bad mujhe kuchh likhne ko mile.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्‍तु मैंने उसके विषय में कोई ठीक बात नहीं पाई कि अपने स्‍वामी के पास लिखूँ, इसलिये मैं उसे तुम्‍हारे सामने और विशेष करके हे राजा अग्रिप्‍पा तेरे सामने लाया हूँ, कि जाँचने के बाद मुझे कुछ लिखने को मिले।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु इसके विषय में सम्राट के पास लिख भेजने को मेरे पास कोई निश्चित बात नहीं है। मैं इसे इसीलिये आप लोगों के सामने और विशेष रूप से हे महाराजा अग्रिप्पा! तुम्हारे सामने लाया हूँ ताकि इस जाँच पड़ताल के बाद लिखने को मेरे पास कुछ हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हमारे प्रभु सम्राट को इसके विषय में लिखने की कोई निश्‍चित सामग्री मेरे पास नहीं है; इसलिए मैंने इस आशा से आप लोगों के सामने और विशेष रूप से आप ही के सामने, हे महाराज अग्रिप्‍पा! इस व्यक्‍ति को उपस्‍थित किया है, कि इसकी जाँच के बाद मुझे कुछ लिखने का आधार मिल जाये।
Hindi Bible HHBD
परन्तु मैं ने उसके विषय में कोई ठीक बात नहीं पाई कि अपने स्वामी के पास लिखूं, इसलिये मैं उसे तुम्हारे साम्हने और विशेष करके हे महाराजा अग्रिप्पा तेरे साम्हने लाया हूं, कि जांचने के बाद मुझे कुछ लिखने को मिले।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Iske baare meñ kuchh sachchaai hamme Maharaaja ke lage likhe ke hei. Yahi kaaran ham iske tum log ke saamne laaya hei, khaas karke aap ke saamne Raaja Agrippa. Ham log jab iske baare meñ bichaar kar lega, tab hamaar lage kuchh likhe ke hoi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने उसके विषय में कोई निश्‍चित बात नहीं पाई कि अपने स्वामी के पास लिखूँ। इसलिये मैं उसे तुम्हारे सामने और विशेष करके हे राजा अग्रिप्पा, तेरे सामने लाया हूँ कि जाँचने के बाद मुझे कुछ लिखने को मिले।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मेरे पास उसके विषय में महाराजा को लिखने के लिए कोई निश्‍चित बात नहीं है; इसलिए मैं उसे तुम्हारे सामने और, हे राजा अग्रिप्पा, विशेष करके तेरे सामने लाया हूँ, ताकि जाँच होने पर मुझे लिखने के लिए कुछ मिल जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर भी, उसके विषय में मेरे पास कुछ भी तय नहीं है जिसे लिखकर महाराजाधिराज की सेवा में प्रस्तुत किया जाए. यही कारण है कि मैंने उसे आप सबके सामने प्रस्तुत किया है—विशेष रूप से महाराज अग्रिप्पा आपके सामने, जिससे कि सारी जांच पूरी होने पर मुझे लिखने के लिए कुछ सबूत मिल जाएं, जो सम्राट की सेवा में प्रस्तुत किए जा सकें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु मैंने उसके विषय में कोई ठीक बात नहीं पाई कि महाराजाधिराज को लिखूँ, इसलिए मैं उसे तुम्हारे सामने और विशेष करके हे राजा अग्रिप्पा तेरे सामने लाया हूँ, कि जाँचने के बाद मुझे कुछ लिखने को मिले।