Acts 25:7 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab vah aya, to jo yahoodee yarooshalem se aae the, unhon ne as pas khde hokar us par bahutere bharee dosh lagaa, jin ka praman ve naheen de sakate the.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब वह आया, तो जो यहूदी यरूशलेम से आए थे, उन्होंने आस-पास खड़े होकर उस पर बहुत से गम्भीर दोष लगाए, जिनका प्रमाण वे नहीं दे सकते थे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब वह पेश हुआ तो यरूशलेम से आये यहूदी उसे घेर कर खड़े हो गये। उन्होंने उस पर अनेक गम्भीर आरोप लगाये किन्तु उन्हें वे प्रमाणित नहीं कर सके।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब पौलुस आये, तो यरूशलेम से आये हुए यहूदी अधिकारियों ने उन्हें घेर लिया और उन पर अनेक गम्भीर अभियोग लगाने लगे, जिन्हें वे प्रमाणित नहीं कर सके।
Hindi Bible HHBD
जब वह आया, तो जो यहूदी यरूशलेम से आए थे, उन्हों ने आस पास खड़े होकर उस पर बहुतेरे भारी दोष लगाए, जिन का प्रमाण वे नहीं दे सकते थे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jeise hee Pol huañ aais, Yarushalam ke Yahuudi agua log uske gher leen, aur bahut se baṛa baṛa kasuur kare ke uspe dos lagaain. Lekin ulog koi sabuut de nai paain.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वह आया तो जो यहूदी यरूशलेम से आए थे, उन्होंने आसपास खड़े होकर उस पर बहुत से गम्भीर आरोप लगाए, जिनका प्रमाण वे नहीं दे सकते थे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब वह आया तो यरूशलेम से आए हुए यहूदी उसके चारों ओर खड़े हो गए, और बहुत से गंभीर आरोप लगाने लगे जिन्हें वे प्रमाणित नहीं कर सकते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पौलॉस के वहां आने पर येरूशलेम से आए यहूदियों ने उन्हें घेर लिया और उन पर अनेक गंभीर आरोपों की बौछार शुरू कर दी, जिन्हें वे स्वयं साबित न कर पाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वह आया, तो जो यहूदी यरूशलेम से आए थे, उन्होंने आस-पास खड़े होकर उस पर बहुत से गम्भीर दोष लगाए, जिनका प्रमाण वे नहीं दे सकते थे।
Recommended Reading