Acts 26:14 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jab ham sab boomi par gir pade, to maain ne ibraanee bhasha me, mujh se yah kahate huae yah shabd suna, ki he shaaul, he shaaul, too mujhe kyon satata haai? paaine par lat marana tere liye kaattnai haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
और जब हम सब भूमि पर गिर पड़े, तो मैंने इब्रानी भाषा में, मुझ से यह कहते हुए यह वाणी सुनी, ‘हे शाऊल, हे शाऊल, तू मुझे क्यों सताता है? पैने पर लात मारना तेरे लिये कठिन है।’
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हम सब धरती पर लुढ़क गये। फिर मुझे एक वाणी सुनाई दी। वह इब्रानी भाषा में मुझसे कह रही थी, ‘हे शाऊल, हे शाऊल, तू मुझे क्यों सता रहा है? पैंने की नोक पर लात मारना तेरे बस की बात नहीं है।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हम सब भूमि पर गिर पड़े और मुझे इब्रानी भाषा में एक आवाज सुनाई दी। कोई मुझ से कह रहा था, ‘शाऊल! शाऊल! तू मुझे क्यों सता रहा है? अंकुश पर लात मारना तेरे लिए कठिन है।’
Hindi Bible HHBD
और जब हम सब भूमि पर गिर पड़े, तो मैं ने इब्रानी भाषा में, मुझ से यह कहते हुए यह शब्द सुना, कि हे शाऊल, हे शाऊल, तू मुझे क्यों सताता है? पैने पर लात मारना तेरे लिये कठिन है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham log sab jameen pe gir paṛa. Tab Aramik meñ ek awaaj ham se bolis, 'Sol, Sol! tum hamme kaahe ke sataata hei? Ham se laṛaai kar ke tumhaar beokuufi hei!’
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब हम सब भूमि पर गिर पड़े, तो मैं ने इब्रानी भाषा में, मुझ से यह कहते हुए एक शब्द सुना, ‘हे शाऊल, हे शाऊल, तू मुझे क्यों सताता है? पैने पर लात मारना तेरे लिये कठिन है।’
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और हम सब भूमि पर गिर पड़े और मुझे इब्रानी भाषा में एक आवाज़ सुनाई दी, जो मुझसे यह कह रही थी, ‘शाऊल, हे शाऊल, तू मुझे क्यों सताता है? अंकुश की नोक पर लात मारना तेरे लिए कठिन है।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब हम सब भूमि पर गिर पड़े, मुझे इब्री भाषा में संबोधित करता हुआ एक शब्द सुनाई दिया, ‘शाऊल! शाऊल! तुम मुझे क्यों सता रहे हो? पैने पर लात मारना तुम्हारे लिए ही हानिकारक है.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जब हम सब भूमि पर गिर पड़े, तो मैंने इब्रानी भाषा में, मुझसे कहते हुए यह वाणी सुनी, ‘हे शाऊल, हे शाऊल, तू मुझे क्यों सताता है? पैने पर लात मारना तेरे लिये कठिन है।’