Acts 26:16 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu too ut, apane panvon par khda ho kyonaki maain ne tujhe isaaliye darshan diya haai, ki tujhe un baton par bhee sevak aur gavah ttharau, jo too ne dekhee haai, aur un ka bhee jin ke liye maain tujhe darshan doonga.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्तु तू उठ, अपने पाँवों पर खड़ा हो; क्योंकि मैंने तुझे इसलिये दर्शन दिया है कि तुझे उन बातों का भी सेवक और गवाह ठहराऊँ, जो तू ने देखी हैं, और उनका भी जिनके लिये मैं तुझे दर्शन दूँगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु अब तू उठ और अपने पैरों पर खड़ा हो जा। मैं तेरे सामने इसीलिए प्रकट हुआ हूँ कि तुझे एक सेवक के रूप में नियुक्त करूँ और जो कुछ तूने मेरे विषय में देखा है और जो कुछ मैं तुझे दिखाऊँगा, उसका तू साक्षी रहे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उठ और अपने पैरों पर खड़ा हो। मैंने तुझे इसलिए दर्शन दिया है कि तुझे अपना सेवक और साक्षी नियुक्त करूँ। तू मेरे विषय में जो देख चुका है और बाद में जो देखेगा, उसके सम्बन्ध में साक्षी देगा।
Hindi Bible HHBD
परन्तु तू उठ, अपने पांवों पर खड़ा हो; क्योंकि मैं ने तुझे इसलिये दर्शन दिया है, कि तुझे उन बातों पर भी सेवक और गवाह ठहराऊं, जो तू ने देखी हैं, और उन का भी जिन के लिये मैं तुझे दर्शन दूंगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ab khaṛa hoy jaao. Ham tumhaar saamne aaya hei kaahe ke ham tumme chuna ki tum hamaar sewak bane sako. Tumme dusra se i sab bataay ke hei jon tum hamaar baare meñ seekha aur jon cheej ham tumme baad meñ dekhaayga.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु तू उठ, अपने पाँवों पर खड़ा हो; क्योंकि मैं ने तुझे इसलिये दर्शन दिया है कि तुझे उन बातों का भी सेवक और गवाह ठहराऊँ, जो तू ने देखी हैं, और उनका भी जिनके लिये मैं तुझे दर्शन दूँगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु तू उठ और अपने पैरों पर खड़ा हो जा; क्योंकि मैंने तुझे इसलिए दर्शन दिया है कि तुझे अपनी उन बातों का सेवक और साक्षी ठहराऊँ, जो तूने देखी हैं और जिन्हें मैं तुझ पर प्रकट करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु उठो, खड़े हो जाओ क्योंकि तुम्हें दर्शन देने का मेरा उद्देश्य यह है कि न केवल, जो कुछ तुमने देखा है परंतु वह सब, जो मैं तुम्हें अपने विषय में दिखाऊंगा, उसके लिए तुम्हें सेवक और गवाह ठहराऊं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु तू उठ, अपने पाँवों पर खड़ा हो; क्योंकि मैंने तुझे इसलिए दर्शन दिया है कि तुझे उन बातों का भी सेवक और गवाह ठहराऊँ, जो तूने देखी हैं, और उनका भी जिनके लिये मैं तुझे दर्शन दूँगा।