Acts 26:20 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu pahile daamishk ke, fir yarooshalem ke rahanevalon ko, tab yahoodiya ke sare desh men aur anyajatiyon ko samajhata raha, ki man firao aur parameshvar kee or fir kar man firav ke yogy kam karo.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्‍तु पहले दमिश्‍क के, फिर यरूशलेम के रहनेवालों को, तब यहूदिया के सारे देश में और अन्‍यजातियों को समझाता रहा, कि मन फिराओ और परमेश्‍वर की ओर फिर कर मन फिराव के योग्‍य काम करो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बल्कि उसके विपरीत मैं पहले उन्हें दमिश्क में, फिर यरूशलेम में और यहूदिया के समूचे क्षेत्र में और ग़ैर यहूदियों को भी उपदेश देता रहा कि मनफिराव के, परमेश्वर की ओर मुड़े और मनफिराव के योग्य काम करें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने पहले दमिश्‍क तथा यरूशलेम के लोगों में, और उसके बाद समस्‍त यहूदा प्रदेश तथा ग़ैर-यहूदियों में भी यह प्रचार किया कि वे पश्‍चात्ताप करें, परमेश्‍वर की ओर अभिमुख हो जायें और पश्‍चात्ताप के अनुरूप आचरण करें।
Hindi Bible HHBD
परन्तु पहिले दमिश्क के, फिर यरूशलेम के रहनेवालों को, तब यहूदिया के सारे देश में और अन्यजातियों को समझाता रहा, कि मन फिराओ और परमेश्वर की ओर फिर कर मन फिराव के योग्य काम करो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Pahile ham Damaskas ke log ke parchaar kara, tab ham Yarushalam gaya aur Juḍia ke sab des meñ gaya. Aakhri meñ ham geir Yahuudi log ke paas jaay ke bola, “Paap kare ke band karo aur Parmeshwar ke bagal ghuum jaao! Tab eise jio ki dekhe meñ lage ki sachche meñ tum badal gaya hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु पहले दमिश्क के, फिर यरूशलेम के, और तब यहूदिया के सारे देश के रहनेवालों को, और अन्यजातियों को समझाता रहा, कि मन फिराओ और परमेश्‍वर की ओर फिर कर मन फिराव के योग्य काम करो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु पहले दमिश्क के और फिर यरूशलेम के, और यहूदिया के प्रत्येक क्षेत्र के लोगों को और गैरयहूदियों को भी यही प्रचार करता रहा कि वे पश्‍चात्ताप करके परमेश्‍वर की ओर फिरें और पश्‍चात्ताप के योग्य कार्य करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने सबसे पहले दमिश्क नगर में, इसके बाद येरूशलेम तथा सारे यहूदिया प्रदेश तथा गैर-यहूदियों में भी यह प्रचार किया कि वे पश्चाताप करके परमेश्वर की ओर लौट आएं तथा अपने स्वभाव के द्वारा अपने पश्चाताप को प्रमाणित करें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु पहले दमिश्क के, फिर यरूशलेम के रहनेवालों को, तब यहूदिया के सारे देश में और अन्यजातियों को समझाता रहा, कि मन फिराओ और परमेश्वर की ओर फिरकर मन फिराव के योग्य काम करो।