Acts 26:3 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vishosh karake isaaliye ki too yahoodiyon ke sab vyavaharon aur vivadon ko janata haai, so maain binatee karata hoo, dhaeeraj se meree sun le.
Hindi 2017 (नया नियम)
विशेष करके इसलिये कि तू यहूदियों के सब व्यवहारों और विवादों को जानता है। अतः मैं विनती करता हूँ, धीरज से मेरी सुन ले।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
विशेष रूप से यह इसलिये सत्य है कि तुझे सभी यहूदी प्रथाओं और उनके विवादों का ज्ञान है। इसलिये मैं तुझसे प्रार्थना करता हूँ कि धैर्य के साथ मेरी बात सुनी जाये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्योंकि आप यहूदियों की सब प्रथाओं तथा विवादों से विशेष रूप से परिचित हैं। मेरी प्रार्थना है कि आप धैर्यपूर्वक मेरी बात सुनें।
Hindi Bible HHBD
विशेष करके इसलिये कि तू यहूदियों के सब व्यवहारों और विवादों को जानता है, सो मैं बिनती करता हूं, धीरज से मेरी सुन ले।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Aap to ham log ke dharam ke reeti riwaaj aur biswaas jon ham log ke alag kare hei uske baare meñ, bahut janta hei. Yahi kaaran ham mañgta hei ki aap hamaar baat dheeraj se suno.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
विशेष करके इसलिये कि तू यहूदियों के सब व्यवहारों और विवादों को जानता है। अत: मैं विनती करता हूँ, धीरज से मेरी सुन।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
विशेषकर इसलिए कि तू यहूदियों की सब रीतियों और विवादों से परिचित है। अतः मैं तुझसे विनती करता हूँ कि धीरज से मेरी सुन।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
विशेष रूप से इसलिये भी कि आप यहूदी प्रथाओं तथा समस्याओं को भली-भांति जानते हैं. इसलिये मैं आपसे विनती करता हूं कि आप मेरा पक्ष धीरज से सुनें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
विशेष करके इसलिए कि तू यहूदियों के सब प्रथाओं और विवादों को जानता है । अतः मैं विनती करता हूँ, धीरज से मेरी सुन ले।