Acts 27:12 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur vah bandar sthan jada kattne ke liye achchha n tha isaaliye bahuton ka vichar hua, ki vahan se jahaj kholakar yadi kisee reeati se ho sake, to faeeaniks men pahunchakar jada katten: yah to krete ka aek bandar sthan haai jo daakkhiana-pachchhim aur uttra-pachchhim kee or khulata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
वह बन्दरगाह जाड़ा काटने के लिये अच्छा न था; इसलिये बहुतों का विचार हुआ कि वहाँ से जहाज खोलकर यदि किसी रीति से हो सके तो फीनिक्स में पहुँचकर जाड़ा काटें। यह तो क्रेते का एक बन्दरगाह है जो दक्षिण-पश्चिम और उत्तर- पश्चिम की ओर खुलता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और वह बन्दरगाह शीत ऋतु के अनुकूल नहीं था, इसलिए अधिकतर लोगों ने, यदि हो सके तो फिनिक्स पहुँचने का प्रयत्न करने की ही ठानी। और सर्दी वहीं बिताने का निश्चय किया। फिनिक्स क्रीत का एक ऐसा बन्दरगाह है जिसका मुख दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दोनों के ही सामने पड़ता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह बन्दरगाह शीत-ऋतु बिताने के लिए उपयुक्त नहीं था, इसलिए अधिकांश लोग वहाँ से चल देने के पक्ष में थे। उन्हें किसी-न-किसी तरह फीनिक्स तक पहुँचने और वहाँ शीत-ऋतु बिताने की आशा थी। फीनिक्स क्रेते द्वीप का बन्दरगाह है, जो दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर खुला हुआ है।
Hindi Bible HHBD
और वह बन्दर स्थान जाड़ा काटने के लिये अच्छा न था; इसलिये बहुतों का विचार हुआ, कि वहां से जहाज खोलकर यदि किसी रीति से हो सके, तो फीनिक्स में पहुंचकर जाड़ा काटें: यह तो क्रेते का एक बन्दर स्थान है जो दक्खिन- पच्छिम और उत्तर- पच्छिम की ओर खुलता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Feya Havens ke wof meñ winṭa bitaay ke waaste achchha jagha nai raha. Yahi ke kaaran sab koi bichaar karin ki Kreeṭ ke kinaare kinaare koi rakam se Finike pahuñche ke chaahi. Huañ pe noth eesṭ aur saauth eesṭ ke bagal ek achchha wof hei, aur wahiñ pe sab koi winṭa bitaai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह बन्दरगाह जाड़ा काटने के लिये अच्छा न था, इसलिये बहुतों का विचार हुआ कि वहाँ से जहाज खोलकर यदि किसी रीति से हो सके तो फीनिक्स पहुँचकर जाड़ा काटें। यह तो क्रेते का एक बन्दरगाह है जो दक्षिण–पश्चिम और उत्तर–पश्चिम की ओर खुलता है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
वह बंदरगाह शीतकाल बिताने के लिए उपयुक्त नहीं था, इसलिए अधिकांश लोगों ने वहाँ से जहाज़ द्वारा रवाना होने का विचार किया, कि यदि हो सके तो वे किसी प्रकार फीनिक्स में पहुँचकर शीतकाल बिताएँ। यह क्रेते का बंदरगाह था जिसका मुँह दक्षिण-पश्चिम तथा उत्तर-पश्चिम की ओर था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ठंड के दिनों में यह बंदरगाह इस योग्य नहीं रह जाता था कि इसमें ठहरा जाए. इसलिये बहुमत था कि आगे बढ़ा जाए. उन्होंने इस आशा में यात्रा शुरू कर दी कि किसी प्रकार ठंड शुरू होने के पहले फ़ॉयनिके नगर तो पहुंच ही जाएंगे. यह क्रेते द्वीप का बंदरगाह था, जिसका द्वार दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह बन्दरगाह जाड़ा काटने के लिये अच्छा न था; इसलिए बहुतों का विचार हुआ कि वहाँ से जहाज खोलकर यदि किसी रीति से हो सके तो फीनिक्स में पहुँचकर जाड़ा काटें। यह तो क्रेते का एक बन्दरगाह है जो दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर खुलता है।