Acts 27:13 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab kuchh kuchh daakkhianee hava bahane lagee, to yah samajhkar ki hamara matalab poora ho gaya, langar uttaya aur kinara dhare huae krete ke pas se jane lage.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब कुछ-कुछ दक्षिणी हवा बहने लगी, तो यह समझकर कि हमारा अभिप्राय पूरा हो गया, लंगर उठाया और किनारे होते हुए क्रेते के पास से जाने लगे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब दक्षिणी पवन हौले-हौले बहने लगा तो उन्होंने सोचा कि जैसा उन्होंने चाहा था, वैसा उन्हें मिल गया है। सो उन्होंने लंगर उठा लिया और क्रीत के किनारे-किनारे जहाज़ बढ़ाने लगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब दक्षिणी हवा मन्द-मन्द बहने लगी, तो वे समझे कि हमारा काम बन गया है। उन्होंने लंगर उठाया और क्रेते के समीप से गुजरने का प्रयत्न किया।
Hindi Bible HHBD
जब कुछ कुछ दक्खिनी हवा बहने लगी, तो यह समझकर कि हमारा मतलब पूरा हो गया, लंगर उठाया और किनारा धरे हुए क्रेते के पास से जाने लगे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab saauth ke bagal se dheere dheere hawa chale ke suru karis, tab admi log sochin ki ulog ke plen ke waaste ab achchha mauka hei. Ulog enka gheechin aur hamlog Kreeṭ ke kinaare kinaare jaay laga.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब कुछ–कुछ दक्षिणी हवा बहने लगी, तो यह समझकर कि हमारा अभिप्राय पूरा हो गया, लंगर उठाया और किनारा धरे हुए क्रेते के पास से जाने लगे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब दक्षिणी हवा धीरे-धीरे बहने लगी, तो उन्होंने यह सोचकर लंगर उठाया कि उनका उद्देश्य पूरा हो गया है और वे क्रेते के पास से किनारे-किनारे जाने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब सामान्य दक्षिण वायु बहने लगी, उन्हें ऐसा लगा कि उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति हो गई है. इसलिये उन्होंने लंगर उठा लिया और क्रेते द्वीप के किनारे समुद्र से होते हुए आगे बढ़े.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब दक्षिणी हवा बहने लगी, तो उन्होंने सोचा कि उन्हें जिसकी जरूरत थी वह उनके पास थी, इसलिए लंगर उठाया और किनारे के किनारे, समुद्र तट के पास चल दिए।