Acts 27:17 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
mallahon ne use uttakar, anek upay karake jahaj ko neeche se bandha, aur suraatis ke chorabaloo par ttkai jane ke bhy se pal aur saman utar kar, bahate huae chale gaae.
Hindi 2017 (नया नियम)
फिर मल्लाहों ने उसे उठाकर, अनेक उपाय करके जहाज को नीचे से बाँधा, और सुरतिस के चोरबालू पर टिक जाने के भय से पाल और सामान उतार कर बहते हुए चले गए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर रक्षा-नौकाओं को उठाने के बाद जहाज़ को रस्सों से लपेट कर बाँध दिया गया और कहीं सुरतिस के उथले पानी में फँस न जायें, इस डर से उन्होंने पालें उतार दीं और जहाज़ को बहने दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्होंने उसे ऊपर खींचा और जलयान को नीचे से ले कर ऊपर तक रस्सों से कस कर बाँध दिया। सूरतिस के उथले जल में फँस जाने के भय से उन्होंने पाल उतार कर जलयान को धारा के साथ बहने दिया।
Hindi Bible HHBD
मल्लाहों ने उसे उठाकर, अनेक उपाय करके जहाज को नीचे से बान्धा, और सुरतिस के चोरबालू पर टिक जाने के भय से पाल और सामान उतार कर, बहते हुए चले गए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
lekin aakhiri meñ huañ pahuñcha jahañ jaay ke raha. Tab jahaaj pe kaam kare waala log jahaaj ke rassi se ghumaay ghumaay ke baañdh deen. Tab ulog jahaaj ke sail utaar deen aur jahaaj ke bahe deen, kaahe ke ulog ke dil meñ ḍar raha ki jahaaj Surtis ke senḍbenks se kahiñ ṭakraay ke dhakka nai maar de.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मल्लाहों ने उसे उठाकर अनेक उपाय करके जहाज को नीचे से बाँधा, और सुरतिस के चोरबालू पर टिक जाने के भय से पाल और सामान उतार कर बहते हुए चले गए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
डोंगी को उठाने के बाद उन्होंने रस्सों से जहाज़ को नीचे से कस दिया; और इस डर से कि कहीं बालू में फँस न जाएँ, वे पाल को नीचे करके बहते हुए जाने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने जलयान को पेंदे से लेकर ऊपर तक रस्सों द्वारा अच्छी रीति से कस दिया और इस आशंका से कि कहीं उनका जलयान सिर्तिस के उथले समुद्र की रेत में फंस न जाए, उन्होंने लंगर को थोड़ा नीचे उतारकर जलयान को हवा के बहाव के साथ साथ बहने के लिए छोड़ दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मल्लाहों ने उसे उठाकर, अनेक उपाय करके जहाज को नीचे से बाँधा, और सुरतिस के रेत पर टिक जाने के भय से पाल और सामान उतार कर बहते हुए चले गए।