Acts 27:21 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab ve bahut upavas kar chuke, to paulus ne un ke beech men khda hokar kaha he logo, chaahiae tha ki tum meree bat manakar, krete se n jahaj kholate aur n yah bipat aur haati uttate.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब वे बहुत दिन तक भूखे रह चुके, तो पौलुस ने उनके बीच में खड़ा होकर कहा, “हे लोगो, चाहिए था कि तुम मेरी बात मानकर, क्रेते से न जहाज खोलते और न यह विपत्ति आती और न यह हानि उठाते।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बहुत दिनों से किसी ने भी कुछ खाया नहीं था। तब पौलुस ने उनके बीच खड़े होकर कहा, “हे पुरुषो यदि क्रीत से रवाना न होने की मेरी सलाह तुमने मानी होती तो तुम इस विनाश और हानि से बच जाते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे बहुत समय से कुछ भी नहीं खा रहे थे, इसलिए पौलुस ने उनके बीच खड़ा हो कर कहा, “सज्‍जनो! उचित तो यह था कि आप लोग मेरी बात पर ध्‍यान देते और क्रेते से प्रस्‍थान नहीं करते। तब आप को न तो यह संकट सहना पड़ता और न यह हानि उठानी पड़ती।
Hindi Bible HHBD
जब वे बहुत उपवास कर चुके, तो पौलुस ने उन के बीच में खड़ा होकर कहा; हे लोगो, चाहिए था कि तुम मेरी बात मानकर, क्रेते से न जहाज खोलते और न यह बिपत और हाति उठाते।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab ki ketna roj se ham log meñ se koi bhi kuchh khaais pees nai raha, Pol khaṛa hoy ke admi log se bolis, “Tum log ke hamaar baat sune ke chaahat raha! Agar tum log Kreeṭ meñ rahe gay hota, to tum log ke i barbaadi aur museebat nai sahe ke paṛta.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वे बहुत दिन तक भूखे रह चुके, तो पौलुस ने उनके बीच में खड़े होकर कहा, “हे लोगो, चाहिए था कि तुम मेरी बात मानकर क्रेते से न जहाज खोलते और न यह विपत्ति आती और न यह हानि उठाते।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
बहुत समय तक वे बिना भोजन के रहे। तब पौलुस ने उनके बीच में खड़े होकर कहा, “हे भाइयो, वास्तव में उचित तो यह था कि तुम मेरी बात मानकर क्रेते से जहाज़ द्वारा रवाना न होते, तब न यह विपत्ति आती और न यह हानि होती।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एक लंबे समय तक भूखे रहने के बाद पौलॉस ने उनके मध्य खड़े होकर यह कहा, “मित्रो, उत्तम तो यह होता कि आप लोग मेरा विचार स्वीकार करते और क्रेते द्वीप से आगे ही न बढ़ते जिससे इस हानि से बचा जा सकता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वे बहुत दिन तक भूखे रह चुके, तो पौलुस ने उनके बीच में खड़ा होकर कहा, “हे लोगों, चाहिए था कि तुम मेरी बात मानकर, क्रेते से न जहाज खोलते और न यह विपत्ति आती और न यह हानि उठाते।