Acts 27:33 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab bhor hone par tha, to paulus ne yah kahake, sab ko bhojan karane ko samajhaya, ki aj chaudah din huae ki tum as dekhte dekhte bookhe rahe, aur kuchh bhojan n kiya.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब भोर होने पर था, तो पौलुस ने यह कह कर, सब को भोजन करने को समझाया, “आज चौदह दिन हुए कि तुम आस देखते-देखते भूखे रहे, और कुछ भोजन न किया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
भोर होने से थोड़ा पहले पौलुस ने यह कहते हुए सब लोगों से थोड़ा भोजन कर लेने का आग्रह किया कि चौदह दिन हो चुके हैं और तुम निरन्तर चिंता के कारण भूखे रहे हो। तुमने कुछ भी तो नहीं खाया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब पौ फटने लगी, तो पौलुस ने सब को अपने साथ भोजन करने के लिए उत्साहित किया। पौलुस ने कहा, “आप लोगों को चिन्ता करते-करते और निराहार रहते चौदह दिन हो गये हैं। आप लोगों ने कुछ भी नहीं खाया।
Hindi Bible HHBD
जब भोर होने पर था, तो पौलुस ने यह कहके, सब को भोजन करने को समझाया, कि आज चौदह दिन हुए कि तुम आस देखते देखते भूखे रहे, और कुछ भोजन न किया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Sabere hoy se pahile Pol sab ke chirauri karis ki kuchh khaay lewe. Pol ulog se bolis, “Chauda (14) roj tak tum sab etna soch meñ raha ki kuchh bhi khaaya nai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब भोर होने पर था, तब पौलुस ने यह कहके, सब को भोजन करने के लिए समझाया, “आज चौदह दिन हुए कि तुम आस देखते–देखते भूखे रहे, और कुछ भोजन न किया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब दिन निकलने वाला था तो पौलुस ने यह कहकर सब से भोजन करने का आग्रह किया, “बिना भोजन किए प्रतीक्षा करते-करते आज तुम्हें चौदह दिन हो गए हैं, और तुमने कुछ भी नहीं खाया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पौलॉस ने उन सबसे कुछ खा लेने की विनती की, “चौदह दिन से आप अनिश्चितता की स्थिति का सामना करते आ रहे हैं और आप लोगों ने कुछ खाया भी नहीं है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब भोर होने पर था, तो पौलुस ने यह कहकर, सब को भोजन करने को समझाया, “आज चौदह दिन हुए कि तुम आस देखते-देखते भूखे रहे, और कुछ भोजन न किया।