Acts 27:39 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab bihan hua, to unhon ne us desh ko naheen pahichana, parantu aek khadee dekhee jis ka chauras kinara tha, aur vichar kiya, ki yadi ho sake, to isee par jahaj ko ttkaiaaen.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब दिन निकला, तो उन्होंने उस देश को नहीं पहचाना, परन्‍तु एक खाड़ी देखी जिसका चौरस किनारा था, और विचार किया कि यदि हो सके तो इसी पर जहाज को टिकाएँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब भोर हुई तो वे उस धरती को पहचान नहीं पाये किन्तु उन्हें लगा जैसे वहाँ कोई किनारेदार खाडी है। उन्होंने निश्चय किया कि यदि हो सके तो जहाज़ को वहाँ टिका दें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब दिन निकला, तो वे उस देश को नहीं पहचान सके, किन्‍तु उनकी दृष्‍टि एक खाड़ी पर पड़ी जिसका तट रेतीला था। उन्‍होंने विचार किया कि यदि हो सके, तो जलयान को उसी तट पर लगा दिया जाये।
Hindi Bible HHBD
जब बिहान हुआ, तो उन्हों ने उस देश को नहीं पहिचाना, परन्तु एक खाड़ी देखी जिस का चौरस किनारा था, और विचार किया, कि यदि हो सके, तो इसी पर जहाज को टिकाएं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Sabere bhais, aur jahaaj pe kaam kare waala log samundar ke kinaara dekhin jiske ulog pahichaane nai sakin. Lekin ulog huañ ek beech ke saathe cove dekhin aur bichaar karin ki yahi baalu pe jahaaj ke chaṛhaay dewe ke chaahi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब दिन निकला तो उन्होंने उस देश को नहीं पहिचाना, परन्तु एक खाड़ी देखी जिसका किनारा चौरस था, और विचार किया कि यदि हो सके तो इसी पर जहाज को टिकाएँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
दिन होने पर उन्होंने उस स्थान को तो नहीं पहचाना, पर उन्हें एक खाड़ी दिखाई दे रही थी जिसका रेतीला तट था। उन्होंने विचार किया कि यदि हो सके तो जहाज़ को उसी पर लगा दें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दिन निकलने पर वे उस जगह को पहचान तो न सके किंतु तभी उन्हें खाड़ी-जैसा समुद्र का किनारा दिखाई दिया. उन्होंने निश्चय कर लिया कि यदि संभव हो तो जलयान को वहीं लगा दें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब दिन निकला, तो उन्होंने उस देश को नहीं पहचाना, परन्तु एक खाड़ी देखी जिसका चौरस किनारा था, और विचार किया कि यदि हो सके तो इसी पर जहाज को टिकाएँ।