Acts 27:9 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab bahut din beet gaa, aur jal yatra men jakhaim isaaliye hotee thee ki upavas ke din ab beet chuke the, to paulus ne unhen yah kahakar samajhaya.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब बहुत दिन बीत गए, और जल यात्रा में जोखिम इसलिये होती थी कि उपवास के दिन अब बीत चुके थे, तो पौलुस ने उन्हें यह कहकर समझाया,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
समय बहुत बीत चुका था और नाव को आगे बढ़ाना भी संकटपूर्ण था क्योंकि तब तक उपवास का दिन समाप्त हो चुका था इसलिए पौलुस ने चेतावनी देते हुए उनसे कहा,
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बहुत समय बीत चुका था और समुद्री यात्रा अब ख़तरनाक हो गयी थी। शरतकालीन उपवास का दिन भी बीत चुका था, इसलिए पौलुस ने लोगों को यह सलाह दी,
Hindi Bible HHBD
जब बहुत दिन बीत गए, और जल यात्रा में जाखिम इसलिये होती थी कि उपवास के दिन अब बीत चुके थे, तो पौलुस ने उन्हें यह कहकर समझाया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ab tak ham log kaafi ṭaaim eisehiyeñ gawaay dia, aur jahaaj se jaay meñ, khatra se khali nai raha. Hiañ tak ki Maaf Kare Waala Baṛa din bhi beet gais.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब बहुत दिन बीत गए और जलयात्रा में जोखिम इसलिये होती थी कि उपवास के दिन अब बीत चुके थे। अत: पौलुस ने उन्हें यह कहकर समझाया,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
बहुत समय बीत गया था और यहाँ तक कि उपवास का दिन भी बीत गया था, और अब जलयात्रा संकटमय हो चुकी थी। अतः पौलुस उन्हें यह कहकर चेतावनी देने लगा,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बहुत अधिक समय खराब हो चुका था. हमारी जल-यात्रा खतरे से भर गई थी, क्योंकि सर्दी के मौसम में तय किया हुआ प्रायश्चित बलि दिवस बीत चुका था. इसलिये पौलॉस ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब बहुत दिन बीत गए, और जलयात्रा में जोखिम इसलिए होती थी कि उपवास के दिन अब बीत चुके थे, तो पौलुस ने उन्हें यह कहकर चेतावनी दी,