Acts 28:15 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vahan se bhai hamara samachar sunakar aappaiyus ke chauk aur teena-saraae tak hamaree bhentt karane ko nikal aae jinhen dekhkar paulus ne parameshvar ka dhanyavad kiya, aur ddhaddhs bandhaa..
Hindi 2017 (नया नियम)
वहाँ से भाई हमारा समाचार सुनकर अप्‍पियुस के चौक और तीन-सराए तक हमारी भेंट करने को निकल आए, जिन्‍हें देखकर पौलुस ने परमेश्‍वर का धन्‍यवाद किया, और ढाढ़स बाँधा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब वहाँ के बंधुओं को हमारी सूचना मिली तो वे अप्पियुस का बाज़ार और तीन सराय तक हमसे मिलने आये। पौलुस ने जब उन्हें देखा तो परमेश्वर को धन्यवाद देकर वह बहुत उत्साहित हुआ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वहाँ के भाई-बहिन हमारे आगमन का समाचार सुनकर, अप्‍पियुस के चौक तक और “तीन सराय” नामक स्‍थान तक हमारा स्‍वागत करने आये। उन्‍हें देख कर पौलुस ने परमेश्‍वर को धन्‍यवाद दिया और वह प्रोत्‍साहित हुए।
Hindi Bible HHBD
वहां से भाई हमारा समाचार सुनकर अप्पियुस के चौक और तीन- सराए तक हमारी भेंट करने को निकल आए जिन्हें देखकर पौलुस ने परमेश्वर का धन्यवाद किया, और ढाढ़स बान्धा।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Raom meñ kuchh Prabhu ke biswaasi ham log ke baare meñ sunin aur aay ke Appius ke maakeṭ aur "Teen Hoṭel" meñ ham log se milin, jab Pol ulog ke dekhis, u Parmeshwar ke dhanbaad dees aur uske hausla baṛhis.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वहाँ से भाई हमारा समाचार सुनकर अप्पियुस के चौक और तीन–सराए तक हम से भेंट करने को निकल आए, जिन्हें देखकर पौलुस ने परमेश्‍वर का धन्यवाद किया और ढाढ़स बाँधा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब वहाँ के कुछ भाइयों ने हमारे विषय में सुना तो वे अप्पियुस के चौक और तीन सराय तक हमसे मिलने आए। उन्हें देखकर पौलुस ने परमेश्‍वर का धन्यवाद किया और उसे साहस मिला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हमारे विषय में समाचार मिलने पर भाई बहिन हमसे भेंट करने अप्पियुस के चौक तथा त्रिओन ताबेरनॉन नामक स्थान तक आए. उन्हें देख पौलॉस ने बहुत आनंदित हो परमेश्वर के प्रति धन्यवाद प्रकट किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वहाँ से वे भाई हमारा समाचार सुनकर अप्पियुस के चौक और तीन-सराय तक हमारी भेंट करने को निकल आए, जिन्हें देखकर पौलुस ने परमेश्वर का धन्यवाद किया, और ढाढ़स बाँधा।