Acts 28:6 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu ve batt johate the, ki vah sooj jaaega, ya aekaaek girake mar jaaega, parantu jab ve bahut der tak dekhte rahe, aur dekha, ki usaka kuchh bhee naheen bigada, to aur hee vichar kar kaha yah to koi devata haai..
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्‍तु वे बाट जोहते थे कि वह सूज जाएगा, या एकाएक गिरके मर जाएगा, परन्‍तु जब वे बहुत देर तक देखते रहे और देखा कि उसका कुछ भी नहीं बिगड़ा, तो और ही विचार कर कहा, “यह तो कोई देवता है।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोग सोच रहे थे कि वह या तो सूज जायेगा या फिर बरबस धरती पर गिर कर मर जायेगा। किन्तु बहुत देर तक प्रतीक्षा करने के बाद और यह देख कर कि उसे असाधारण रूप से कुछ भी नहीं हुआ है, उन्होंने अपनी धारणा बदल दी और बोले, “यह तो कोई देवता है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे प्रतीक्षा करने लगे कि वह सूज जायेंगे या अचानक गिरकर मर जायेंगे। किन्‍तु जब देर तक प्रतीक्षा करने के बाद उन्‍होंने देखा कि पौलुस को कोई हानि नहीं हो रही है, तो उनका विचार बदल गया और वे कहने लगे कि यह कोई देवता है।
Hindi Bible HHBD
परन्तु वे बाट जोहते थे, कि वह सूज जाएगा, या एकाएक गिरके मर जाएगा, परन्तु जब वे बहुत देर तक देखते रहे, और देखा, कि उसका कुछ भी नहीं बिगड़ा, तो और ही विचार कर कहा; यह तो कोई देवता है।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Log sochat rahin ki chaahe Pol ekdam fuul jaai ya wahiñ gir ke mar jaai. Bahut deri tak ulog uske dekhte rahin, aur jab uske kuchh nai bhais, tab aapan bichaar badal leen aur bolin, “I admi ek bhagwaan hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु वे बाट जोहते थे कि वह सूज जाएगा या एकाएक गिर के मर जाएगा, परन्तु जब वे बहुत देर तक देखते रहे और देखा कि उसका कुछ भी नहीं बिगड़ा, तो अपना विचार बदल कर कहा, “यह तो कोई देवता है।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
वे तो यह प्रतीक्षा कर रहे थे कि वह सूज जाएगा या अचानक गिरकर मर जाएगा। परंतु जब वे बहुत देर तक प्रतीक्षा करते रहे और देखा कि उसे कुछ भी नहीं हुआ तो विचार बदलकर कहने लगे, “यह तो कोई देवता है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे सभी यह इंतजार करते रहे कि उनकी बांह सूज जाएगी या वह किसी भी क्षण मरकर गिर पड़ेंगे. वे देर तक इसी की प्रतीक्षा करते रहे किंतु उनके साथ कुछ भी असामान्य नहीं हुआ. इसलिये लोगों का नज़रिया ही बदल गया और वे कहने लगे कि पौलॉस एक देवता हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु वे प्रतीक्षा कर रहे थे कि वह सूज जाएगा, या एकाएक गिरकर मर जाएगा, परन्तु जब वे बहुत देर तक देखते रहे और देखा कि उसका कुछ भी नहीं बिगड़ा, तो और ही विचार कर कहा, “यह तो कोई देवता है।”