Acts 3:10 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ko pahachan liya ki yah vahee haai, jo mandair ke sundar faattk par baaitt kar bheekh manga karata tha aur us ghattna se jo usake sath hui thee ve bahut achaambhiat aur chaakit hue..
Hindi 2017 (नया नियम)
उसको पहचान लिया कि यह वही है, जो मन्‍दिर के ‘सुन्‍दर’ फाटक पर बैठ कर भीख माँगा करता था; और उस घटना से जो उसके साथ हुई थी; वे बहुत अचम्‍भित और चकित हुए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोगों ने पहचान लिया कि यह तो वही है जो मन्दिर के सुन्दर द्वार पर बैठ कर भीख माँगता था। उसके साथ जो कुछ घटा था उस पर वे आश्चर्य और विस्मय से भर उठे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लोग उसे पहचान गये कि यह वही है, जो मन्‍दिर के ‘सुन्‍दर’ फाटक के पास बैठ कर भीख माँगा करता था और यह देख कर कि उसके साथ क्‍या हुआ है, वे अचम्‍भे में पड़ कर चकित हो गये।
Hindi Bible HHBD
उस को पहचान लिया कि यह वही है, जो मन्दिर के सुन्दर फाटक पर बैठ कर भीख मांगा करता था; और उस घटना से जो उसके साथ हुई थी; वे बहुत अचम्भित और चकित हुए।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ulog jaan gain ki i wahi bhikhaari hei jon Sundar Gaiṭ ke bagal meñ beiṭh ke bheek maañga karat raha. Sab log i chamatkaari kaam dekh ke ghabraay gain. Ulog soche nai sakin ki u admi ke kaa bhais.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसको पहचान लिया कि यह वही है जो मन्दिर के ‘सुन्दर’ फाटक पर बैठ कर भीख माँगा करता था; और उस घटना से जो उसके साथ हुई थी वे बहुत अचम्भित और चकित हुए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और पहचान लिया कि यह वही है जो मंदिर-परिसर के सुंदर-फाटक के पास भीख माँगने के लिए बैठता था; और जो उसके साथ हुआ उससे वे आश्‍चर्य और घबराहट से भर गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह जानकर कि यह वही भिक्षुक है, जो मंदिर के सुंदर नामक द्वार पर बैठा करता था, वे उसमें यह परिवर्तन देख अचंभित और चकित रह गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसको पहचान लिया कि यह वही है, जो मन्दिर के ‘सुन्दर’ फाटक पर बैठकर भीख माँगा करता था; और उस घटना से जो उसके साथ हुई थी; वे बहुत अचम्भित और चकित हुए।