Acts 3:12 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah dekhkar pataras ne logon se kaha he israaeliyo, tum is manushy par kyon achambha karate ho, aur hamaree or kyon is prakar dekh rahe ho, ki mano ham hee ne apanee samarth ya bhaktai se ise chalana-firata kar diya.
Hindi 2017 (नया नियम)
यह देखकर पतरस ने लोगों से कहा, “हे इस्राएलियों, तुम इस मनुष्‍य पर क्‍यों अचम्‍भा करते हो, और हमारी ओर क्‍यों इस प्रकार देख रहे हो, कि मानो हम जैसे ही ने अपनी सामर्थ्य या भक्ति से इसे चलने-फिरने योग्य बना दिया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पतरस ने जब यह देखा तो वह लोगों से बोला, “हे इस्राएल के लोगों, तुम इस बात पर चकित क्यों हो रहे हो? ऐसे घूर घूर कर हमें क्यों देख रहे हो, जैसे मानो हमने ही अपनी शक्ति या भक्ति के बल पर इस व्यक्ति को चलने फिरने योग्य बना दिया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पतरस ने यह देख कर लोगों से कहा, “इस्राएली भाइयो! आप लोग इस पर आश्‍चर्य क्‍यों कर रहे हैं और हमारी ओर इस प्रकार क्‍यों ताक रहे हैं, मानो हमने अपने सामर्थ्य या धर्म-सिद्धि से इस मनुष्‍य को चलने-फिरने योग्‍य बना दिया है?
Hindi Bible HHBD
यह देखकर पतरस ने लोगों से कहा; हे इस्त्राएलियों, तुम इस मनुष्य पर क्यों अचम्भा करते हो, और हमारी ओर क्यों इस प्रकार देख रहे हो, कि मानो हम ही ने अपनी सामर्थ या भक्ति से इसे चलना- फिरता कर दिया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Peeṭa dekhis ki ek bheeṛ jama hoy gais hei, aur u bolis, “Dost log, jon cheej bhais hei, uske dekh ke kaahe ghabraata hei? Kaahe ke hamaar bagal eise dekhta hei? Kaa tum sochta hei ki ham log ke koi aapan sakti hei? Kaa tum log sochta hei ki hamlog i admi ke chale laayk banaaya hei, kaahe ke ham log dhaarmik hei?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह देखकर पतरस ने लोगों से कहा, “हे इस्राएलियो, तुम इस मनुष्य पर क्यों आश्‍चर्य करते हो, और हमारी ओर क्यों इस प्रकार देख रहे हो कि मानो हम ही ने अपनी सामर्थ्य या भक्‍ति से इसे चलने–फिरने योग्य बना दिया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यह देखकर पतरस ने लोगों से कहा, “हे इस्राएलियो, तुम इस बात पर क्यों आश्‍चर्य कर रहे हो, या हमें ऐसे एकटक क्यों देख रहे हो, मानो हमने अपनी शक्‍ति या भक्‍ति से उसे चलने योग्य बना दिया?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह देख पेतरॉस, उन्हें संबोधित कर कहने लगे: “इस्राएली बंधुओं, आप इस व्यक्ति या हम पर इतने चकित क्यों हैं? हमें ऐसे क्यों देख रहे हैं मानो हमने ही इसे अपने सामर्थ्य और भक्ति के द्वारा चलने योग्य बनाया है?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह देखकर पतरस ने लोगों से कहा, “हे इस्राएलियों, तुम इस मनुष्य पर क्यों अचम्भा करते हो, और हमारी ओर क्यों इस प्रकार देख रहे हो, कि मानो हमने अपनी सामर्थ्य या भक्ति से इसे चलने फिरने योग्य बना दिया।