Acts 3:13 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ibraaheem aur isahak aur yakoob ke parameshvar, hamare bapadadon ke parameshvar ne apane sevak yeeshu kee mahima kee, jise tum ne pakadva diya, aur jab peelatus ne use chhod dene ka vichar kiya, tab tum ne usake samhane usaka inkar kiya.
Hindi 2017 (नया नियम)
अब्राहम और इसहाक और याकूब के परमेश्वर, हमारे बापदादों के परमेश्वर ने अपने सेवक यीशु की महिमा की, जिसे तुम ने पकड़वा दिया, और जब पीलातुस ने उसे छोड़ देने का विचार किया, तब तुम ने उसके सामने उसका तिरस्कार किया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इब्राहीम, इसहाक और याकूब के परमेश्वर, हमारे पूर्वजों के परमेश्वर ने अपने सेवक यीशु को महिमा से मण्डित किया। और तुमने उसे मरवा डालने को पकड़वा दिया। और फिर पिलातुस के द्वारा उसे छोड़ दिये जाने का निश्चय करने पर पिलातुस के सामने ही तुमने उसे नकार दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“अब्राहम, इसहाक और याकूब के परमेश्वर ने, हमारे पूर्वजों के परमेश्वर ने अपने सेवक येशु को महिमान्वित किया है। आप लोगों ने उन्हें पकड़वा दिया और जब पिलातुस उन्हें छोड़ देने का निश्चय कर चुका था, तब आप लोगों ने उसके सामने उन्हें अस्वीकार किया।
Hindi Bible HHBD
इब्राहीम और इसहाक और याकूब के परमेश्वर, हमारे बापदादों के परमेश्वर ने अपने सेवक यीशु की महिमा की, जिसे तुम ने पकड़वा दिया, और जब पीलातुस ने उसे छोड़ देने का विचार किया, तब तुम ने उसके साम्हने उसका इन्कार किया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Abraham, Aayzak aur Jaykab ke Parmeshwar, aur hamaar baap-daada ke Parmeshwar aapan sewak Yeeshu ke maan aur ijjat deen. Lekin tum log uske dusman ke haath pakaṛwaay dia. Jab Paaylaṭ uske chhoṛe maañgat raha tab tum log uske agaiñsṭ hoy gaya.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अब्राहम और इसहाक और याकूब के परमेश्वर, हमारे बापदादों के परमेश्वर ने अपने सेवक यीशु की महिमा की, जिसे तुम ने पकड़वा दिया, और जब पिलातुस ने उसे छोड़ देने का विचार किया, तब तुम ने उसके सामने उसका इन्कार किया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अब्राहम के परमेश्वर और इसहाक के परमेश्वर और याकूब के परमेश्वर, अर्थात् हमारे पूर्वजों के परमेश्वर ने अपने सेवक यीशु को महिमा दी, जिसे तुमने पकड़वाया और जब पिलातुस ने उसे छोड़ देने का निर्णय किया, तो उसके सामने उसका इनकार किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब्राहाम, यित्सहाक और याकोब के परमेश्वर, हमारे पूर्वजों के परमेश्वर ने अपने सेवक मसीह येशु को गौरवान्वित किया, जिन्हें आप लोगों ने अस्वीकार करते हुए पिलातॉस के हाथों में सौंप दिया—जबकि पिलातॉस ने उन्हें छोड़ देने का निश्चय कर लिया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अब्राहम और इसहाक और याकूब के परमेश्वर, हमारे पूर्वजों के परमेश्वर ने अपने सेवक यीशु की महिमा की, जिसे तुम ने पकड़वा दिया, और जब पिलातुस ने उसे छोड़ देने का विचार किया, तब तुम ने उसके सामने यीशु का तिरस्कार किया।