Acts 3:18 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu jin baton ko parameshvar ne sab bhavishyadvktaon ke mukh se pahile hee bataya tha, ki usaka maseeh du:kh uttaaega unhen us ne is reeati se pooree kiya.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्तु जिन बातों को परमेश्वर ने सब भविष्यवक्ताओं के मुख से पहले ही बताया था, कि उसका मसीह दु:ख उठाएगा; उन्हें उसने इस रीति से पूरा किया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर ने अपने सब भविष्यवक्ताओं के मुख से पहले ही कहलवा दिया था कि उसके मसीह को यातनाएँ भोगनी होंगी। उसने उसे इस तरह पूरा किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्वर ने इस प्रकार अपना वह कथन पूरा किया, जिसके अनुसार उसके मसीह को दु:ख भोगना था और जिसे उसने सब नबियों के मुख से पहले ही घोषित कर दिया था।
Hindi Bible HHBD
परन्तु जिन बातों को परमेश्वर ने सब भविष्यद्वक्ताओं के मुख से पहिले ही बताया था, कि उसका मसीह दु:ख उठाएगा; उन्हें उस ने इस रीति से पूरी किया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ishwar pahile se sab nabi log se bataay dees raha, uske Maseeh bahut dukh uṭhaai, aur jeise bola gay raha weise bhais.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु जिन बातों को परमेश्वर ने सब भविष्यद्वक्ताओं के मुख से पहले ही बता दिया था, कि उसका मसीह दु:ख उठाएगा, उन्हें उसने इस रीति से पूरी किया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु जिन बातों को परमेश्वर ने सब भविष्यवक्ताओं के मुँह से पहले से बता दिया था कि उसका मसीह दुःख उठाएगा, उन्हें उसने इसी प्रकार पूरा किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु परमेश्वर ने सभी भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा यह पहले से ही घोषणा कर दी थी कि उनके मसीह के लिए यह यातना निर्धारित है. यह उसी की पूर्ति है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु जिन बातों को परमेश्वर ने सब भविष्यद्वक्ताओं के मुख से पहले ही बताया था, कि उसका मसीह दुःख उठाएगा; उन्हें उसने इस रीति से पूरा किया।