Acts 3:25 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tum bhavishyadvktaon kee santan aur us vacha ke bhagee ho, jo parameshvar ne tumhare bapadadon se bandhae, jab us ne ibraaheem se kaha, ki tere vansh ke dara prathvee ke sare gharane ashaeesh paaenge.
Hindi 2017 (नया नियम)
तुम भविष्‍यद्वक्‍ताओं की सन्‍तान और उस वाचा के भागी हो, जो परमेश्‍वर ने तुम्‍हारे बापदादों से बाँधी, जब उसने अब्राहम से कहा, “तेरे वंश के द्वारा पृथ्‍वी के सारे घराने आशीष पाएँगे।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और तुम तो उन नबियों और उस करार के उत्तराधिकारी हो जिसे परमेश्वर ने तुम्हारे पूर्वजों के साथ किया था। उसने इब्राहीम से कहा था, ‘तेरी संतानों से धरती के सभी लोग आशीर्वाद पायेंगे।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“आप लोग नबियों की संतान और उस विधान के भागीदार हैं, जिसे परमेश्‍वर ने आपके पूर्वजों के साथ उस समय निर्धारित किया, जब उसने अब्राहम से कहा, ‘तेरे वंश के द्वारा संसार की समस्‍त जातियां आशिष पायेंगी।’
Hindi Bible HHBD
तुम भविष्यद्वक्ताओं की सन्तान और उस वाचा के भागी हो, जो परमेश्वर ने तुम्हारे बापदादों से बान्धी, जब उस ने इब्राहीम से कहा, कि तेरे वंश के द्वारा पृथ्वी के सारे घराने आशीष पाएंगे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ishwar ke promis jon nabi log se aais hei u sab tumhaar waaste hei, aur u vaacha ke bhi hakdaar hoi jon Parmeshwar tumhaar baap-daada se karis raha. U Abraham se bolis, 'Tumhaar palwaar meñ se koi ke kaaran puura sansaar meñ sab jaati ke aasheesh mili.’
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम भविष्यद्वक्‍ताओं की सन्तान और उस वाचा के भागी हो, जो परमेश्‍वर ने तुम्हारे बापदादों से बाँधी, जब उसने अब्राहम से कहा, ‘तेरे वंश के द्वारा पृथ्वी के सारे घराने आशीष पाएँगे।’
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तुम भविष्यवक्‍ताओं और उस वाचा की संतान हो जिसे परमेश्‍वर ने अब्राहम से यह कहते हुए तुम्हारे पूर्वजों के साथ बाँधी: तेरे वंश के द्वारा पृथ्वी के सारे कुल आशिष पाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम सब उन भविष्यद्वक्ताओं तथा उस वाचा की संतान हो, जिसकी स्थापना परमेश्वर ने हमारे पूर्वजों के साथ अब्राहाम से यह कहते हुए की थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम भविष्यद्वक्ताओं की सन्तान और उस वाचा के भागी हो, जो परमेश्वर ने तुम्हारे पूर्वजों से बाँधी, जब उसने अब्राहम से कहा, ‘तेरे वंश के द्वारा पृथ्वी के सारे घराने आशीष पाएँगे।’