Acts 4:1 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab ve logon se yah kah rahe the, to yajak aur mandair ke saradar aur sadookee un par chaddh aaen.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब वे लोगों से यह कह रहे थे, तो याजक और मन्‍दिर के सरदार और सदूकी उन पर चढ़ आए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अभी पतरस और यूहन्ना लोगों से बात कर रहे थे कि याजक, मन्दिर के सिपाहियों का मुखिया और कुछ सदूकी उनके पास आये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पतरस और योहन लोगों से बोल ही रहे थे कि पुरोहित, मन्‍दिर-आरक्षी का नायक और सदूकी संप्रदायी उनके पास आ धमके।
Hindi Bible HHBD
जब वे लोगों से यह कह रहे थे, तो याजक और मन्दिर के सरदार और सदूकी उन पर चढ़ आएं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Prerit log sab se baat karte rahin jab ki kuchh paadri, Mandir ke rakhwaali karewaala log ke agua aur kuchh Saduuki log uske lage aain.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वे लोगों से यह कह रहे थे, तो याजक और मन्दिर के सरदार और सदूकी उन पर चढ़ आए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब वे लोगों से बातें कर रहे थे तो याजक और मंदिर का मुख्य सुरक्षा अधिकारी और सदूकी उनके विरुद्ध आ खड़े हुए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे भीड़ को संबोधित कर ही रहे थे, कि अचानक पुरोहित गण, मंदिर रखवालों का प्रधान तथा सदूकी उनके पास आ पहुंचे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब पतरस और यूहन्ना लोगों से यह कह रहे थे, तो याजक और मन्दिर के सरदार और सदूकी उन पर चढ़ आए।