Acts 4:16 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ki ham in manushyon ke sath kya karen? kyonki yarooshalem ke sab rahanevalon par pragatt haai, ki in ke dara aek praasiddh chinh dikhaya gaya haai aur ham usaka inkar nahanee kar sakate.
Hindi 2017 (नया नियम)
“हम इन मनुष्‍यों के साथ क्‍या करें? क्‍योंकि यरूशलेम के सब रहनेवालों पर प्रगट है, कि इन के द्वारा एक प्रसिद्ध चिन्‍ह दिखाया गया है; और हम उसका इन्‍कार नहीं कर सकते।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“इन लोगों के साथ कैसा व्यवहार किया जाये? क्योंकि यरूशलेम में रहने वाला हर कोई जानता है कि इनके द्वारा एक उल्लेखनीय आश्चर्यकर्म किया गया है और हम उसे नकार भी नहीं सकते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“हम इन लोगों के साथ क्‍या करें? यरूशलेम में रहने वाले सभी लोगों को यह मालूम हो गया कि इन्‍होंने एक अपूर्व चमत्‍कार दिखाया है। हम यह अस्‍वीकार नहीं कर सकते।
Hindi Bible HHBD
कि हम इन मनुष्यों के साथ क्या करें? क्योंकि यरूशलेम के सब रहनेवालों पर प्रगट है, कि इन के द्वारा एक प्रसिद्ध चिन्ह दिखाया गया है; और हम उसका इन्कार नही कर सकते।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
“Ham log i admi ke kaa kari? Yarushalam meñ i chamatkaari kaam ke baare meñ sab jaan gain hei, aur ham log i baat ke jhuuṭa saabit nai kare sakta hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हम इन मनुष्यों के साथ क्या करें? क्योंकि यरूशलेम के सब रहनेवालों पर प्रगट है, कि इनके द्वारा एक प्रसिद्ध चिह्न दिखाया गया है; और हम उसका इन्कार नहीं कर सकते।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और कहने लगे, “हम इन मनुष्यों के साथ क्या करें? क्योंकि यरूशलेम के सब रहनेवालों पर प्रकट है कि उनके द्वारा एक असाधारण चिह्‍न दिखाया गया है और हम इसका इनकार नहीं कर सकते।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“हम इनके साथ क्या करें? यह तो स्पष्ट है कि इनके द्वारा एक असाधारण चमत्कार अवश्य हुआ है और यह येरूशलेम निवासियों को भी मालूम हो चुका है. इस सच को हम नकार नहीं सकते.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हम इन मनुष्यों के साथ क्या करें? क्योंकि यरूशलेम के सब रहनेवालों पर प्रगट है, कि इनके द्वारा एक प्रसिद्ध चिन्ह दिखाया गया है; और हम उसका इन्कार नहीं कर सकते।