Acts 4:25 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too ne paavitra atma ke dara apane sevak hamare pita daud ke mukh se kaha, ki any jaatiyon ne hullad kyon machaya? aur desh ke logon ne kyon vyarth baten sochee?
Hindi 2017 (नया नियम)
तू ने पवित्र आत्‍मा के द्वारा अपने सेवक हमारे पिता दाऊद के मुख से कहा, “अन्‍य जातियों ने हुल्‍लड़ क्‍यों मचाया? और देश-देश के लोगों ने क्‍यों व्‍यर्थ बातें सोची?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तूने ही पवित्र आत्मा के द्वारा अपने सेवक, हमारे पूर्वज दाऊद के मुख से कहा था: ‘इन जातियों ने जाने क्यों अपना अहंकार दिखाया? लोगों ने व्यर्थ ही षड़यन्त्र क्यों रच डाले?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तूने पवित्र आत्‍मा द्वारा हमारे पूर्वज, अपने सेवक दाऊद के मुख से यह कहा है: ‘अन्‍यधर्मी जातियां क्‍यों आग-बबूला हुईं; राष्‍ट्रों ने क्‍यों षड्‍यन्‍त्र रचा?
Hindi Bible HHBD
तू ने पवित्रा आत्मा के द्वारा अपने सेवक हमारे पिता दाऊद के मुख से कहा, कि अन्य जातियों ने हुल्लड़ क्यों मचाया? और देश के लोगों ने क्यों व्यर्थ बातें सोची?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tum Pawitr Aatma se ham log ke baap-daada Ḍeiviḍ se bola. U tumhaar sewak raha, aur tum usse bataaya ki i bolo, 'Sab jaat ke log kaahe ke etna gussa kare hei? Kaahe ke log bekaar ke plen banaawe hei?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू ने पवित्र आत्मा के द्वारा अपने सेवक हमारे पिता दाऊद के मुख से कहा, ‘अन्य जातियों ने हुल्‍लड़ क्यों मचाया? और देश देश के लोगों ने क्यों व्यर्थ बातें सोचीं?
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तूने पवित्र आत्मा के द्वारा हमारे पिता, अपने सेवक दाऊद के मुँह से कहा: गैरयहूदियों ने क्यों हुल्‍लड़ मचाया और लोगों ने व्यर्थ बातें क्यों गढ़ीं?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आपने ही पवित्र आत्मा से अपने सेवक, हमारे पूर्वज दावीद के द्वारा कहा: “ ‘राष्ट्र क्रोधित क्यों होते हैं जातियां व्यर्थ योजनाएं क्यों करती हैं?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तूने पवित्र आत्मा के द्वारा अपने सेवक हमारे पिता दाऊद के मुख से कहा, ‘अन्यजातियों ने हुल्लड़ क्यों मचाया? और देश-देश के लोगों ने क्यों व्यर्थ बातें सोची?