Acts 5:26 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tak saradar, pyadon ke sath jakar, unhen le aya, parantu barabas nahee, kyonki ve logon se drate the, ki hamen patthravah n karen.
Hindi 2017 (नया नियम)
तब सरदार, अधिकारीयों के साथ जाकर, उन्‍हें ले आया, परन्‍तु बलपूर्वक नहीं, क्‍योंकि वे लोगों से डरते थे, कि हम पर पत्थराव न करें।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो मन्दिर के सुरक्षा-कर्मियों का मुखिया अपने अधिकारियों के साथ वहाँ गया और प्रेरितों को बिना बल प्रयोग किये वापस ले आया क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं लोग उन्हें (मन्दिर के सुरक्षाकर्मियों को) पत्थर न मारें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस पर नायक अपने सिपाहियों के साथ जा कर प्रेरितों को ले आया। वे प्रेरितों को बलपूर्वक नहीं लाये, क्‍योंकि वे जनता से डरते थे कि कहीं वह उन पर पथराव न करे।
Hindi Bible HHBD
तक सरदार, प्यादों के साथ जाकर, उन्हें ले आया, परन्तु बरबस नहीं, क्योंकि वे लोगों से डरते थे, कि हमें पत्थरवाह न करें।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab pulis log aapan agua ke sañghe Mandir meñ gain aur ulog ke bina jabarjasti kare leke aain, kaahe ke ulog aur log se ḍarat rahin ki kahiñ ulog pe patthar nai maare ke suru kar de.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सरदार, प्यादों के साथ जाकर, उन्हें ले आया, परन्तु बलपूर्वक नहीं, क्योंकि वे लोगों से डरते थे कि हम पर पथराव न करें।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब मुख्य सुरक्षा अधिकारी सिपाहियों के साथ जाकर उन्हें ले आया, पर बलपूर्वक नहीं, क्योंकि वे लोगों से डरते थे कि कहीं लोग उन पर पथराव न कर दें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुन मंदिर का प्रधान रक्षक अपने अधिकारियों के साथ वहां जाकर प्रेरितों को महासभा के सामने ले आया. जनता द्वारा पथराव किए जाने के भय से अधिकारियों ने उनके साथ कोई बल प्रयोग नहीं किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सरदार, अधिकारियों के साथ जाकर, उन्हें ले आया, परन्तु बलपूर्वक नहीं, क्योंकि वे लोगों से डरते थे, कि उन पर पथराव न करें।