Acts 5:28 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kya ham ne tumhen chitakar agyaa n dee thee, ki tum is nam se upadesh n karana? taubhee dekho, tum ne sare yarooshalem ko apane upadesh se bhr diya haai aur us vyaktai ka lohoo hamaree gardan par lana chahate ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
“क्‍या हम ने तुम्‍हें चिताकर आज्ञा न दी थी, कि तुम इस नाम से उपदेश न करना? फिर भी देखो, तुम ने सारे यरूशलेम को अपने उपदेश से भर दिया है और उस व्यक्ति का लहू हमारी गर्दन पर लाना चाहते हो।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“हमने इस नाम से उपदेश न देने के लिए तुम्हें कठोर आदेश दिया था और तुमने फिर भी समूचे यरूशलेम को अपने उपदेशों से भर दिया है। और तुम इस व्यक्ति की मृत्यु का अपराध हम पर लादना चाहते हो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“क्‍या हमने तुम लोगों को कड़ा आदेश नहीं दिया था कि इस नाम से शिक्षा मत देना; परन्‍तु तुम लोगों ने सारा यरूशलेम अपनी शिक्षा से भर दिया है और उस मनुष्‍य की हत्‍या का दोष हमारे सिर पर मढ़ना चाहते हो?”
Hindi Bible HHBD
क्या हम ने तुम्हें चिताकर आज्ञा न दी थी, कि तुम इस नाम से उपदेश न करना? तौभी देखो, तुम ने सारे यरूशलेम को अपने उपदेश से भर दिया है और उस व्यक्ति का लोहू हमारी गर्दन पर लाना चाहते हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
“Kaa ham log tumse nai bataay raha ki Yeeshu ke naam leke kuchh nai parchaar karna? Lekin dekho tum log kaa kara! Tum log Yarushalam meñ parchaar karat raha aur i admi ke mare ke baare meñ ham log pe dos lagaata hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“क्या हम ने तुम्हें चिताकर आज्ञा न दी थी कि तुम इस नाम से उपदेश न करना? तौभी देखो, तुम ने सारे यरूशलेम को अपने उपदेश से भर दिया है और उस व्यक्‍ति का लहू हमारी गर्दन पर लाना चाहते हो।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“क्या हमने तुम्हें कड़ा आदेश नहीं दिया था कि तुम इस नाम से उपदेश न देना? फिर भी देखो, तुमने यरूशलेम को अपनी शिक्षा से भर दिया है, और तुम उस मनुष्य का लहू हमारे सिर पर मढ़ना चाहते हो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“हमने तुम्हें कड़ी आज्ञा दी थी कि इस नाम में अब कोई शिक्षा मत देना, पर देखो, तुमने तो येरूशलेम को अपनी शिक्षा से भर दिया है, और तुम इस व्यक्ति की हत्या का दोष हम पर मढ़ने के लिए निश्चय कर चुके हो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“क्या हमने तुम्हें चिताकर आज्ञा न दी थी, कि तुम इस नाम से उपदेश न करना? फिर भी देखो, तुम ने सारे यरूशलेम को अपने उपदेश से भर दिया है और उस व्यक्ति का लहू हमारी गर्दन पर लाना चाहते हो।”