Acts 5:37 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usake bad nam likhai ke dinon men yahooda galeelee utta, aur kuchh log apanee or kar liye: vah bhee nash ho gaya, aur jitane lage use manate the, sab tittr bittr ho gae.
Hindi 2017 (नया नियम)
उसके बाद नाम लिखाई के दिनों में यहूदा गलीली उठा, और कुछ लोग अपनी ओर कर लिए; वह भी नाश हो गया, और जितने लोग उसे मानते थे, सब तित्तर-बित्तर हो गए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसके बाद जनगणना के समय गलील का रहने वाला यहूदा प्रकट हुआ। उसने भी कुछ लोगों को अपने पीछे आकर्षित कर लिया था। वह भी मारा गया। उसके भी सभी अनुयायी इधर उधर बिखर गये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके बाद, जनगणना के समय, गलील-निवासी यहूदा ने सिर उठाया। उसने बहुत-से लोगों को बहका कर अपने विद्रोह में सम्मिलित कर लिया। वह भी नष्ट हो गया और उसके मानने वाले सब लोग बिखर गये।
Hindi Bible HHBD
उसके बाद नाम लिखाई के दिनों में यहूदा गलीली उठा, और कुछ लोग अपनी ओर कर लिये: वह भी नाश हो गया, और जितने लागे उसे मानते थे, सब तित्तर बित्तर हो गए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Baad meñ sensas ke ṭaaim Juḍas jon ek Galeel ke rahewaala raha aais. Bahut log uske pichchhe hoy leen, lekin uske bhi maar dewa gais, aur uske sab saathi log chhitraay gain.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके बाद नाम लिखाई के दिनों में यहूदा गलीली उठा, और कुछ लोग अपनी ओर कर लिए; वह भी नष्ट हो गया और जितने लोग उसे मानते थे, सब तितर–बितर हो गए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसके बाद नाम लिखाई के दिनों में यहूदा गलीली उठ खड़ा हुआ और लोगों को अपनी ओर कर लिया; परंतु वह भी नाश हो गया, और जितने उसके अनुयायी थे वे सब तितर-बितर हो गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद गलीलवासी यहूदाह ने जनगणना के अवसर पर सिर उठाया और लोगों को भरमा दिया. वह भी मारा गया और उसके अनुयायी भी तितर-बितर हो गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके बाद नाम लिखाई के दिनों में यहूदा गलीली उठा, और कुछ लोग अपनी ओर कर लिए; वह भी नाश हो गया, और जितने लोग उसे मानते थे, सब तितर-बितर हो गए।