Acts 5:38 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye ab maain tum se kahata hoo, in manushyon se door hee raho aur un se kuchh kam n rakho kyonaki yadi yah dharma ya kam manushyon kee or se ho tab to mitt jaaega.
Hindi 2017 (नया नियम)
इसलिये अब मैं तुम से कहता हूँ, इन मनुष्यों से दूर ही रहो और उनसे कुछ काम न रखो; क्योंकि यदि यह धर्म या काम मनुष्यों की ओर से हो तब तो मिट जाएगा;
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसीलिए इस वर्तमान विषय में मैं तुमसे कहता हूँ, इन लोगों से अलग रहो, इन्हें ऐसे अकेले छोड़ दो क्योंकि इनकी यह योजना या यह काम मनुष्य की ओर से है तो स्वयं समाप्त हो जायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए इस मामले के सम्बन्ध में मैं आप लोगों से यह कहना चाहता हूँ कि आप इनके काम में दखल न दें और इन्हें अपनी राह चलने दें। यदि यह योजना या कार्य मनुष्य की ओर से है, तो यह अपने आप मिट जायेगा।
Hindi Bible HHBD
इसलिये अब मैं तुम से कहता हूं, इन मनुष्यों से दूर ही रहो और उन से कुछ काम न रखो; क्योंकि यदि यह धर्म या काम मनुष्यों की ओर से हो तब तो मिट जाएगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham tum log se yahi bole mañgta hei ki ilog se duur raho aur ilog ke chhoṛ deo. Agar jon cheej ilog kare hei aapan sakti se kari, to puura nai hoi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये अब मैं तुम से कहता हूँ, इन मनुष्यों से दूर ही रहो और इन से कुछ काम न रखो; क्योंकि यदि यह धर्म या काम मनुष्यों की ओर से हो तब तो मिट जाएगा;
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसलिए अब मैं तुमसे कहता हूँ, इन लोगों से दूर रहो और इन्हें छोड़ दो; क्योंकि यदि यह योजना या कार्य मनुष्यों की ओर से है तो नष्ट हो जाएगा,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये इनके विषय में मेरी सलाह यह है कि आप इन्हें छोड़ दें और इनसे दूर ही रहें क्योंकि यदि इनके कार्य की उपज और योजना मनुष्य की ओर से है तो यह अपने आप ही विफल हो जाएगी;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए अब मैं तुम से कहता हूँ, इन मनुष्यों से दूर ही रहो और उनसे कुछ काम न रखो; क्योंकि यदि यह योजना या काम मनुष्यों की ओर से हो तब तो मिट जाएगा;