Acts 5:4 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab tak vah tere pas rahee, kya teree n thee? aur jab bik gai to kya tere vash men n thee? too ne yah bat apane man men kyon vicharee? too manushyon se nahee, parantu parameshvar se joott bola.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब तक वह तेरे पास रही, क्‍या तेरी न थी? और जब बिक गई तो क्‍या तेरे वश में न थी? तू ने यह बात अपने मन में क्‍यों सोचा? तू मनुष्‍यों से नहीं, परन्‍तु परमेश्‍वर से झूठ बोला।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसे बेचने से पहले क्या वह तेरी ही नहीं थी? और जब तूने उसे बेच दिया तो वह धन क्या तेरे ही अधिकार में नहीं था? तूने इस बात की क्यों सोची? तूने मनुष्यों से नहीं, परमेश्वर से झूठ बोला है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बेचे जाने से पहले क्‍या वह जमीन तुम्‍हारी अपनी नहीं थी? और इसके बाद भी क्‍या उसकी धनराशि तुम्‍हारे अधिकार में नहीं थी? तुमने ऐसा काम करने का विचार अपने हृदय में क्‍यों किया? तुम मनुष्‍यों से नहीं, बल्‍कि परमेश्‍वर से झूठ बोले हो।”
Hindi Bible HHBD
जब तक वह तेरे पास रही, क्या तेरी न थी? और जब बिक गई तो क्या तेरे वश में न थी? तू ने यह बात अपने मन में क्यों विचारी? तू मनुष्यों से नहीं, परन्तु परमेश्वर से झूठ बोला।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jameen beche se pahile tumhaar raha, aur beche ke baad jon peisa usse mila u bhi tumhaar raha, to eisan bichaar aapan man meñ kaahe laaya? Tum admi log se nai lekin Parmeshwar se jhuuṭ bola hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब तक वह तेरे पास रही, क्या तेरी न थी? और जब बिक गई तो क्या तेरे वश में न थी? तू ने यह बात अपने मन में क्यों विचारी? तू मनुष्यों से नहीं, परन्तु परमेश्‍वर से झूठ बोला है।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब वह तेरे पास रही, तो क्या वह तेरी न थी? और जब बिक गई तो क्या तेरे अधिकार में न थी? फिर तेरे मन में ऐसा करने का विचार क्यों आया? तूने मनुष्यों से नहीं, परंतु परमेश्‍वर से झूठ बोला है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या बेचे जाने के पूर्व वह भूमि तुम्हारी ही नहीं थी? और उसके बिक जाने पर क्या प्राप्‍त धनराशि पर तुम्हारा ही अधिकार न था? तुम्हारे मन में इस बुरे काम का विचार कैसे आया? तुमने मनुष्यों से नहीं परंतु परमेश्वर से झूठ बोला है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब तक वह तेरे पास रही, क्या तेरी न थी? और जब बिक गई तो उसकी कीमत क्या तेरे वश में न थी? तूने यह बात अपने मन में क्यों सोची? तूने मनुष्यों से नहीं, परन्तु परमेश्वर से झूठ बोला है।”