Acts 5:41 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ve is bat se anandait hokar mahasabha ke samhane se chale gaa, ki ham usake nam ke liye niradar hone ke yogy ho tthare.
Hindi 2017 (नया नियम)
वे इस बात से आनन्‍दित होकर महासभा के सामने से चले गए, कि हम उसके नाम के लिये निरादर होने के योग्‍य तो ठहरे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो वे प्रेरित इस बात का आनन्द मनाते हुए कि उन्हें उसके नाम के लिये अपमान सहने योग्य गिना गया है, यहूदी महासभा से चले गये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रेरित इसलिए आनन्‍दित हो कर धर्म-महासभा के भवन से निकले कि उन्‍हें येशु के नाम के लिए अपमानित होने का गौरव मिला।
Hindi Bible HHBD
वे इस बात से आनन्दित होकर महासभा के साम्हने से चले गए, कि हम उसके नाम के लिये निरादर होने के योग्य हो ठहरे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Prerit log huañ se khusi manaate chala gain kaahe ki Parmeshwar ulog ke i laayk samjhis ki Yeeshu ke waaste ulog kuchh dukh uṭhaawe.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे इस बात से आनन्दित होकर महासभा के सामने से चले गए, कि हम उसके नाम के लिये अपमानित होने के योग्य तो ठहरे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब वे महासभा के सामने से आनंदित होकर चले गए कि हम उसके नाम के लिए अपमानित होने के योग्य तो ठहरे;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रेरित महासभा से आनंद मनाते हुए चले गए कि उन्हें मसीह येशु के कारण अपमान-योग्य तो समझा गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे इस बात से आनन्दित होकर महासभा के सामने से चले गए, कि हम उसके नाम के लिये निरादर होने के योग्य तो ठहरे।