Acts 6:7 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur parameshvar ka vachan faailata gaya aur yarooshalem men chelon kee ginatee bahut baddhtee gai aur yajakon ka aek bada samaj is mat ke adhaeen ho gaya.
Hindi 2017 (नया नियम)
और परमेश्‍वर का वचन फैलता गया और यरूशलेम में चेलों की गिनती बहुत बढ़ती गई; और याजकों का एक बड़ा समाज इस मत के अधीन हो गया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार परमेश्वर का वचन फैलने लगा और यरूशलेम में शिष्यों की संख्या बहुत अधिक बढ़ गयी। याजकों का एक बड़ा समूह भी इस मत को मानने लगा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्‍वर का वचन फैलता गया। यरूशलेम में शिष्‍यों की संख्‍या बहुत अधिक बढ़ गई; और बहुत-से पुरोहितों ने इस विश्‍वास को स्‍वीकार कर लिया।
Hindi Bible HHBD
और परमेश्वर का वचन फैलता गया और यरूशलेम में चेलों की गिनती बहुत बढ़ती गई; और याजकों का एक बड़ा समाज इस मत के अधीन हो गया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Parmeshwar ke sandes feilte gay aur Yarushalam ke biswaasi log ke namba baṛhte gay hiañ tak ki bahut se paadri log bhi biswaasi ban gain.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परमेश्‍वर का वचन फैलता गया और यरूशलेम में चेलों की गिनती बहुत बढ़ती गई; और याजकों का एक बड़ा समाज इस मत को माननेवाला हो गया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इस प्रकार परमेश्‍वर का वचन फैलता गया, और यरूशलेम में शिष्यों की संख्या बहुत बढ़ती गई, और बहुत से याजक भी इस मत को मानने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परमेश्वर का वचन फैलता चला गया, येरूशलेम में शिष्यों की संख्या में अपार वृद्धि होती गई तथा अनेक पुरोहितों ने भी इस विश्वासमत को स्वीकार कर लिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और परमेश्वर का वचन फैलता गया और यरूशलेम में चेलों की गिनती बहुत बढ़ती गई; और याजकों का एक बड़ा समाज इस मत के अधीन हो गया।