Acts 7:26 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
doosare din jab ve apas men lad rahe the, to vah vahan a nikala aur yah kahake unhen mel karane ke liye samajhaya, ki he purooshae, tum to bhai bhai ho, aek doosare par kyon anyay karate ho?
Hindi 2017 (नया नियम)
दूसरे दिन जब वे आपस में लड़ रहे थे, तो वह वहाँ जा पहुंचा; और यह कहके उन्‍हें मेल करने के लिये समझाया, कि हे पुरूषो, ‘तुम तो भाई-भाई हो, एक दूसरे पर क्‍यों अन्‍याय करते हो?’
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“अगले दिन उनमें से (उसके अपने लोगों में से) जब कुछ लोग झगड़ रहे थे तो वह उनके पास पहुँचा और यह कहते हुए उनमें बीच-बचाव का जतन करने लगा, ‘कि तुम लोग तो आपस में भाई-भाई हो। एक दूसरे के साथ बुरा बर्ताव क्यों करते हो?’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दूसरे दिन मूसा ने दो इस्राएलियों को लड़ते देखा। उन्‍होंने यह कह कर उन में मेल कराने का प्रयास किया, ‘मित्रो! आप लोग भाई-भाई हैं। आप क्‍यों एक दूसरे का अनिष्‍ट करना चाहते हैं?’
Hindi Bible HHBD
दूसरे दिन जब वे आपस में लड़ रहे थे, तो वह वहां आ निकला; और यह कहके उन्हें मेल करने के लिये समझाया, कि हे पुरूषो, तुम तो भाई भाई हो, एक दूसरे पर क्यों अन्याय करते हो?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Dusra roj Maozas dekhis ki uske aapan dui log apne meñ laṛe hei, to u roke ke kosis karis. U bolis, “Tum duuno Israayel ke rahewaala log hei to kaahe apne meñ laṛta hei?”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दूसरे दिन जब वे आपस में लड़ रहे थे, तो वह वहाँ आ निकला; और यह कहके उन्हें मेल करने के लिये समझाया, ‘हे पुरुषो, तुम तो भाई–भाई हो, एक दूसरे पर क्यों अन्याय करते हो?’
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर दूसरे दिन जब उसने उन्हें झगड़ते हुए देखा तो यह कहते हुए उनका मेल कराने लगा, ‘हे पुरुषो, तुम तो भाई-भाई हो; एक दूसरे को क्यों मारते हो?’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दूसरे दिन जब उन्होंने आपस में लड़ते हुए दो इस्राएलियों के मध्य यह कहते हुए मेल-मिलाप का प्रयास किया, ‘तुम भाई-भाई हो, क्यों एक दूसरे को आहत करना चाह रहे हो?’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दूसरे दिन जब इस्राएली आपस में लड़ रहे थे, तो वह वहाँ जा पहुँचा; और यह कहकर उन्हें मेल करने के लिये समझाया, कि हे पुरुषों, ‘तुम तो भाई-भाई हो, एक दूसरे पर क्यों अन्याय करते हो?’