Acts 7:34 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain ne sachamuch apane logon kee durdasha ko jo misar men haai, dekhee haai aur un kee ah aur un ka rona sun liya haai isaaliye unhen chhudane ke liye utara hoon. ab a, maain tujhe misar men bhenjoonga.
Hindi 2017 (नया नियम)
मैंने सचमुच अपने लोगों की दुर्दशा को जो मिसर में है, देखी है; और उनकी आहें और उन का रोना सुन लिया है; इसलिये उन्‍हें छुड़ाने के लिये उतरा हूँ। अब आ, मैं तुझे मिस्त्र में भेजूँगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने मिस्र में अपने लोगों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को देखा है, परखा है। मैंने उन्हें विलाप करते हुए सुना है। उन्हें मुक्त कराने के लिये मैं नीचे उतरा हूँ। आ, अब मैं तुझे मिस्र भेजूँगा।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने मिस्र देश में रहने वाली अपनी प्रजा पर हो रहा अत्‍याचार अच्‍छी तरह देखा और उसकी कराह सुनी है। मैं उसका उद्धार करने उतरा हूँ। अब तैयार हो! मैं तुझे मिस्र देश भेजूँगा।’
Hindi Bible HHBD
मैं ने सचमुच अपने लोगों की दुर्दशा को जो मिसर में है, देखी है; और उन की आह और उन का रोना सुन लिया है; इसलिये उन्हें छुड़ाने के लिये उतरा हूं। अब आ, मैं तुझे मिसर में भेंजूंगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham aapan aañkhi se aapan log ke Ijipt meñ dukh kaaṭte dekha hei. Ham ulog ke kahare ke awaaj suna hei, aur yahi waaste ham madat kare aaya hei. Ab ham tumme fir se Ijipt bhejega.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने सचमुच अपने लोगों की जो मिस्र में हैं, दुर्दशा को देखा है; और उनकी आह और उनका रोना सुना है; इसलिये उन्हें छुड़ाने के लिये उतरा हूँ। अब आ, मैं तुझे मिस्र में भेजूँगा।’
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मैंने निश्‍चय ही मिस्र में अपनी प्रजा की दुर्दशा देखी और उनका कराहना सुना है, और मैं उन्हें छुड़ाने के लिए उतर आया हूँ। अब आ, मैं तुझे मिस्र में भेजूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मिस्र देश में मेरी प्रजा पर हो रहा अत्याचार मैंने अच्छी तरह से देखा है. ‘मैंने उनका कराहना भी सुना है. मैं उन्हें मुक्त कराने नीचे उतर आया हूं. सुनो, मैं तुम्हें मिस्र देश भेजूंगा.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने सचमुच अपने लोगों की दुर्दशा को जो मिस्र में है, देखी है; और उनकी आहें और उनका रोना सुन लिया है; इसलिए उन्हें छुड़ाने के लिये उतरा हूँ। अब आ, मैं तुझे मिस्र में भेजूँगा।