Acts 7:35 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jis moosa ko unhon ne yah kahakar nakara tha ki tujhe kis ne ham par hakim aur nyayee ttharaya haai usee ko parameshvar ne haakim aur chhudanevala ttharakar, us svarga doot ke dara jis ne use jhadee men darshan diya tha, bheja.
Hindi 2017 (नया नियम)
जिस मूसा को उन्होंने यह कहकर नकारा था, ‘तुझे किस ने हम पर हाकिम और न्यायाधीश ठहराया है?’ उसी को परमेश्वर ने हाकिम और छुड़ानेवाला ठहराकर, उस स्वर्गदूत के द्वारा जिस ने उसे झाड़ी में दर्शन दिया था, भेजा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यह वही मूसा है जिसे उन्होंने यह कहते हुए नकार दिया था, ‘तुझे शासक और न्यायकर्ता किसने बनाया है?’ यह वही है जिसे परमेश्वर ने उस स्वर्गदूत द्वारा, जो उसके लिए झाड़ी में प्रकट हुआ था, शासक और मुक्तिदाता होने के लिये भेजा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“जिन मूसा को लोगों ने यह कहते हुए अस्वीकार किया था कि किसने तुम को हमारा शासक तथा न्यायकर्ता नियुक्त किया है?’ उन्हीं को परमेश्वर ने झाड़ी में दर्शन देने वाले स्वर्गदूत के माध्यम से शासक तथा मुक्तिदाता के रूप में उनके पास भेजा।
Hindi Bible HHBD
जिस मूसा को उन्हों ने यह कहकर नकारा था कि तुझे किस ने हम पर हाकिम और न्यायी ठहराया है; उसी को परमेश्वर ने हाकिम और छुड़ानेवाला ठहराकर, उस स्वर्ग दूत के द्वारा जिस ने उसे झाड़ी में दर्शन दिया था, भेजा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
I wahi Maozas hei jiske Israayel ke log sune ke taiyaar nai rahin aur bolat rahin, “Tum kon hei ham log ke bataay waala?” Parmeshwar ke ainjals Maozas se jhaaṛi meñ se baat karis raha. Aur Maozas ke madat ke waaste Parmeshwar ek swaragduut ke bhejis ki log ke bachaawe aur ulog ke agua bane.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जिस मूसा को उन्होंने यह कहकर नकारा था, ‘तुझे किसने हम पर हाकिम और न्यायी ठहराया है?’ उसी को परमेश्वर ने हाकिम और छुड़ानेवाला ठहराकर, उस स्वर्गदूत के द्वारा जिसने उसे झाड़ी में दर्शन दिया था, भेजा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“यह वही मूसा है, जिसका लोगों ने यह कहकर इनकार किया था, ‘तुझे किसने हम पर प्रधान और न्यायी ठहराया है?’ उसी को परमेश्वर ने प्रधान और छुड़ानेवाला ठहराकर उस स्वर्गदूत के द्वारा भेजा जो उसे झाड़ी में दिखाई दिया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यह वही मोशेह हैं, जिन्हें इस्राएलियों ने यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया था, ‘किसने तुम्हें हम पर राजा और न्याय करनेवाला ठहराया है?’ परमेश्वर ने उन्हीं को उस स्वर्गदूत द्वारा, जो झाड़ी में उन्हें दिखाई दिया था, राजा तथा छुड़ाने वाला ठहराकर भेज दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जिस मूसा को उन्होंने यह कहकर नकारा था, ‘तुझे किसने हम पर अधिपति और न्यायाधीश ठहराया है?’ उसी को परमेश्वर ने अधिपति और छुड़ानेवाला ठहराकर, उस स्वर्गदूत के द्वारा जिसने उसे झाड़ी में दर्शन दिया था, भेजा।