Acts 7:42 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so parameshvar ne munh modkar unhen chhod diya, ki akashagan poojen jaaisa bhvishyadvktaon kee pustak men likha haai ki he israael ke gharane, kya tum jangal men chalees varsha tak pashuubaali aur annabaali mujh hee ko chaddhate rahe?
Hindi 2017 (नया नियम)
अतः परमेश्‍वर ने मुँह मोड़कर उन्‍हें छोड़ दिया, कि आकाशगण पूजें, जैसा भविष्‍यद्वक्‍ताओं की पुस्‍तक में लिखा है, ‘हे इस्राएल के घराने, क्‍या तुम जंगल में चालीस वर्ष तक पशुबलि और अन्‍नबलि मुझ ही को चढ़ाते रहे?’
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु परमेश्वर ने उनसे मुँह मोड़ लिया था। उन्हें आकाश के ग्रह-नक्षत्रों की उपासना के लिये छोड़ दिया गया था। जैसा कि नबियों की पुस्तक में लिखा है: ‘हे इस्राएल के परिवार के लोगो, क्या तुम पशुबलि और अन्य बलियाँ वीराने में मुझे नहीं चढ़ाते रहे चालीस वर्ष तक?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब परमेश्‍वर उनसे विमुख हो गया और उसने उन्‍हें आकाश के नक्षत्रों की उपासना करने के लिए छोड़ दिया, जैसा कि नबियों की पुस्‍तक में लिखा है: ‘इस्राएलियो! क्‍या तुम लोगों ने निर्जन प्रदेश में चालीस वर्ष तक मुझे पशु-बलि तथा अन्न-बलि चढ़ायी थी? नहीं!
Hindi Bible HHBD
सो परमेश्वर ने मुंह मोड़कर उन्हें छोड़ दिया, कि आकशगण पूजें; जैसा भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तक में लिखा है; कि हे इस्त्राएल के घराने, क्या तुम जंगल में चालीस वर्ष तक पशुबलि और अन्नबलि मुझ ही को चढ़ाते रहे?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Parmeshwar muh moṛ ke ulog ke chhoṛ ke chala gais. Tab ulog asmaan ke taara ke puuja kare lagin jeise ki nabi ke buk meñ likhaan hei, “Israayel ke log, tum log chaalis saal tak i ḍezaṭ meñ hamme naa to bali ya bheñṭ (offering) chaṛhaaya.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: परमेश्‍वर ने मुँह मोड़कर उन्हें छोड़ दिया, कि आकाशगण को पूजें, जैसा भविष्यद्वक्‍ताओं की पुस्तक में लिखा है, ‘हे इस्राएल के घराने, क्या तुम जंगल में चालीस वर्ष तक पशुबलि और अन्नबलि मुझ ही को चढ़ाते रहे?
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु परमेश्‍वर ने अपना मुँह मोड़ लिया और उन्हें आकाशगणों को पूजने के लिए छोड़ दिया, जैसा भविष्यवक्‍ताओं की पुस्तक में लिखा है: हे इस्राएल के घराने, क्या तुमने जंगल में चालीस वर्ष तक पशुबलि और अन्‍न‍बलि मुझे ही चढ़ाए?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इससे परमेश्वर ने उनसे मुंह मोड़कर उन्हें आकाश के नक्षत्रों की उपासना करने के लिए छोड़ दिया, जैसा भविष्यद्वक्ताओं के अभिलेख में लिखा है: “ ‘हे इस्राएल के वंशजों, निर्जन प्रदेश में चालीस साल तक क्या तुमने मुझे बलिदान और भेंट चढ़ाया?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः परमेश्वर ने मुँह मोड़कर उन्हें छोड़ दिया, कि आकाशगण पूजें, जैसा भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तक में लिखा है, ‘हे इस्राएल के घराने, क्या तुम जंगल में चालीस वर्ष तक पशुबलि और अन्नबलि मुझ ही को चढ़ाते रहे?