Acts 7:45 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usee tamboo ko hamare bapadade poorvakal se pakar yahoshoo ke sath yahan le ae jis samay ki unhon ne un anyajaatiyon ka aadhaikar paya, jinhen parameshvar ne hamare bapadadon ke samhane se nikal diya aur vah daud ke samay tak raha.
Hindi 2017 (नया नियम)
उसी तम्बू को हमारे बापदादे पूर्वकाल से पाकर यहोशू के साथ यहाँ ले आए; जिस समय कि उन्होंने उन अन्यजातियों पर अधिकार पाया, जिन्हें परमेश्वर ने हमारे बापदादों के सामने से निकाल दिया, और वह दाऊद के समय तक रहा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हमारे पूर्वज उसे प्राप्त करके तभी वहाँ से आये थे जब यहोशू के नेतृत्त्व में उन्होंने उन जातियों से यह धरती ले ली थी जिन्हें हमारे पूर्वजों के सम्मुख परमेश्वर ने निकाल बाहर किया था। दाऊद के समय तक वह वहीं रहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह तम्बू अगली पीढ़ी के पूर्वजों को मिला और वे उसे यहोशुअ के नेतृत्व में इस देश में ले आये। यह देश अन्यजातियों के हाथ में था, किन्तु परमेश्वर ने उन्हें हमारे पूर्वजों के सामने निकाल दिया। और दाऊद के समय तक ऐसा ही रहा।
Hindi Bible HHBD
उसी तम्बू को हमारे बापदादे पूर्वकाल से पाकर यहोशू के साथ यहां ले आए; जिस समय कि उन्हों ने उन अन्यजातियों का अधिकार पाया, जिन्हें परमेश्वर ने हमारे बापदादों के साम्हने से निकाल दिया; और वह दाऊद के समय तक रहा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Baad meñ i ham log ke ensesṭas ke dewa gay raha jon ulog leke Joshua ke sañghe chala gain. Ulog ṭenṭ ke leke chalte gain, aur ulog ke jameen apnaate gain jon log ke Parmeshwar jameen se nikaar dees raha. Raaja Ḍeiviḍ ke ṭaaim tak ham log ke baap-daada ṭenṭ ke kaam meñ laawat rahin.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसी तम्बू को हमारे बापदादे पूर्वकाल से पाकर यहोशू के साथ यहाँ ले आए; जिस समय कि उन्होंने उन अन्यजातियों पर अधिकार पाया, जिन्हें परमेश्वर ने हमारे बापदादों के सामने से निकाल दिया, और वह तम्बू दाऊद के समय तक रहा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उसी तंबू को हमारे पूर्वज उत्तराधिकार में पाकर यहोशू के साथ उस समय ले आए जब उन्होंने उन जातियों पर अधिकार पाया, जिन्हें परमेश्वर ने हमारे पूर्वजों के सामने से निकाल दिया था, और वह दाऊद के समय तक रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हमारे पूर्वज इस गवाही के तंबू को यहोशू के नेतृत्व में अपने साथ उस भूमि पर ले आए, जिसे उन्होंने अपने अधिकार में ले लिया था और जहां से परमेश्वर ने हमारे पूर्वजों के सामने से राष्ट्रों को निकाल दिया था. ऐसा दावीद के समय तक रहा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसी तम्बू को हमारे पूर्वजों ने पूर्वकाल से पाकर यहोशू के साथ यहाँ ले आए; जिस समय कि उन्होंने उन अन्यजातियों पर अधिकार पाया, जिन्हें परमेश्वर ने हमारे पूर्वजों के सामने से निकाल दिया, और वह दाऊद के समय तक रहा।