Acts 7:5 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur usako kuchh meeras baran paair rakhne bhr kee bhee us men jagah n dee, parantu praatigyaa kee ki maain yah desha, tere aur tere bad tere vansh ke hath kar doonga yadhyapi us samay usake koi putra bhee n tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
और परमेश्वर ने उसको कुछ मीरास न दी, वरन् पैर रखने भर की भी उसमें जगह न दी, यद्यपि उस समय उसके कोई पुत्र भी न था। फिर भी प्रतिज्ञा की, ‘कि मैं यह देश, तेरे और तेरे बाद तेरे वंश के हाथ कर दूँगा।’
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर ने यहाँ उसे उत्तराधिकार में कुछ नहीं दिया, डग भर धरती तक नहीं। यद्यपि उसके कोई संतान नहीं थी किन्तु परमेश्वर ने उससे प्रतिज्ञा की कि यह देश वह उसे और उसके वंशजों को उनकी सम्पत्ति के रूप में देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस देश में परमेश्‍वर ने उन्‍हें विरासत के रूप में पैर रखने को भी जगह नहीं दी; किन्‍तु उसने प्रतिज्ञा की कि मैं यह देश तुम्‍हारे अधिकार में और तुम्‍हारे पश्‍चात् तुम्‍हारे वंश के अधिकार में कर दूंगा, यद्यपि उस समय अब्राहम के कोई सन्‍तान नहीं थी।
Hindi Bible HHBD
और उसको कुछ मीरास बरन पैर रखने भर की भी उस में जगह न दी, परन्तु प्रतिज्ञा की कि मैं यह देश, तेरे और तेरे बाद तेरे वंश के हाथ कर दूंगा; यद्यपि उस समय उसके कोई पुत्रा भी न था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Parmeshwar uske kuchh bhi jameen nai dees, ek bitta tak nai. Lekin Parmeshwar promis karis raha ki i des, uske aur uske palwaar ke hardam ke waaste de dei, jab ki Abraham ke lage ekko laṛkan nai rahin.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसको कुछ मीरास वरन् पैर रखने भर की भी उसमें जगह न दी, परन्तु प्रतिज्ञा की कि मैं यह देश तेरे और तेरे बाद तेरे वंश के हाथ कर दूँगा; यद्यपि उस समय उसके कोई पुत्र भी न था।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और उसमें परमेश्‍वर ने उसे न तो कोई उत्तराधिकार दिया और न ही पैर रखने का स्थान, परंतु प्रतिज्ञा की कि वह इस देश को उसके और उसके बाद उसके वंश के अधिकार में कर देगा, जबकि उसके कोई संतान न थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहां तक कि पैर रखने का भी स्थान नहीं. किंतु परमेश्वर ने उनके उस समय निःसंतान होने पर भी उनसे यह प्रतिज्ञा की कि उनके बाद वह उनके वंशजों को यह भूमि उनकी संपत्ति के रूप में प्रदान करेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और परमेश्वर ने उसको कुछ विरासत न दी, वरन् पैर रखने भर की भी उसमें जगह न दी, यद्यपि उस समय उसके कोई पुत्र भी न था। फिर भी प्रतिज्ञा की, ‘मैं यह देश, तेरे और तेरे बाद तेरे वंश के हाथ कर दूँगा।’