Acts 7:52 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
bhavishyadvktaon men se kis ko tumhare bapadadon ne naheen sataya, aur unhon ne us dharmee ke agaman ka poorvakal se sandesh denevalon ko mar dala, aur ab tum bhee usake pakadvanevale aur mar dalanevale hue.
Hindi 2017 (नया नियम)
भविष्यवक्ताओं में से किसको तुम्‍हारे बापदादों ने नहीं सताया? और उन्होंने उस धर्मी के आगमन का पूर्वकाल से सन्‍देश देनेवालों को मार डाला, और अब तुम भी उसके पकड़वाने वाले और मार डालने वाले हुए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्या कोई भी ऐसा नबी था, जिसे तुम्हारे पूर्वजों ने नहीं सताया? उन्होंने तो उन्हें भी मार डाला जिन्होंने बहुत पहले से ही उस धर्मी के आने की घोषणा कर दी थी, जिसे अब तुमने धोखा देकर पकड़वा दिया और मरवा डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आपके पूर्वजों ने किस नबी पर अत्‍याचार नहीं किया? उन्‍होंने उन लोगों का वध किया, जिन्‍होंने पहले से ही धर्मात्‍मा के आगमन की घोषणा की थी। आप लोगों को स्‍वर्गदूतों के माध्‍यम से व्‍यवस्‍था प्राप्‍त हुई, किन्‍तु आपने उसका पालन नहीं किया और अब आप उस धर्मात्‍मा के पकड़वाने वाले तथा हत्‍यारे बन गये हैं।”
Hindi Bible HHBD
***
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Koi eisan nabi hei jiske tumhaar ensesṭas nai sataain? Ulog nabi log ke maar ḍaalin jon Maseeha ke aawe ke baare meñ sandes det rahin. Aur ab tum uske agaiñsṭ hoy gaya aur uske maar ḍaala.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
भविष्यद्वक्‍ताओं में से किस को तुम्हारे बापदादों ने नहीं सताया? उन्होंने उस धर्मी के आगमन का पूर्वकाल से सन्देश देनेवालों को मार डाला; और अब तुम भी उसके पकड़वानेवाले और मार डालनेवाले हुए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तुम्हारे पूर्वजों ने भविष्यवक्‍ताओं में से किसको नहीं सताया? उन्होंने उनको मार डाला जिन्होंने पहले से उस धर्मी के आगमन का संदेश दिया था, और अब तुम उसी के पकड़वानेवाले और हत्यारे ठहरे हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या कभी भी कोई ऐसा भविष्यवक्ता हुआ है, जिसे आपके पूर्वजों ने सताया न हो? यहां तक कि उन्होंने तो उन भविष्यद्वक्ताओं की हत्या भी कर दी जिन्होंने उस धर्मी जन के आगमन की पहले से ही घोषणा की थी. यहां उसी की हत्या करके आप लोग विश्वासघाती और हत्यारे बन गए हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
भविष्यद्वक्ताओं में से किसको तुम्हारे पूर्वजों ने नहीं सताया? और उन्होंने उस धर्मी के आगमन का पूर्वकाल से सन्देश देनेवालों को मार डाला, और अब तुम भी उसके पकड़वानेवाले और मार डालनेवाले हुए