Acts 7:6 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur parameshvar ne yon kaha ki teree santan ke log paraye desh men paradeshaee honge, aur ve unhen das banaaenge, aur char sau varsha tak dukh denge.
Hindi 2017 (नया नियम)
और परमेश्वर ने यों कहा, ‘तेरी सन्तान के लोग पराये देश में परदेशी होंगे, और वे उन्हें दास बनाएँगे, और चार सौ वर्ष तक दु:ख देंगे।’
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“परमेश्वर ने उससे यह भी कहा, ‘तेरे वंशज कहीं विदेश में परदेसी होकर रहेंगे और चार सौ साल तक उन्हें दास बनाकर, उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जाएगा।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्वर ने यह कहा, ‘अब्राहम के वंशज पराये देश में परदेशी की तरह निवास करेंगे। वे लोग उन्हें दास बनायेंगे और चार सौ वर्ष तक उन पर अत्याचार करते रहेंगे।’
Hindi Bible HHBD
और परमेश्वर ने यों कहा; कि तेरी सन्तान के लोग पराये देश में परदेशी होंगे, और वे उन्हें दास बनाएंगे, और चार सौ वर्ष तक दुख देंगे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Parmeshwar bolis raha ki Abraham ke descendants kuchh din ke liye dusra des meñ rahi. Huañ ke log ilog ke gulaam banaay ke rakkhi aur chaar sao saal tak khuub sataai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और परमेश्वर ने यों कहा, ‘तेरी सन्तान के लोग पराये देश में परदेशी होंगे, और वे उन्हें दास बनाएँगे और चार सौ वर्ष तक दु:ख देंगे।’*
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परमेश्वर ने इस प्रकार कहा: उसका वंश पराए देश में परदेशी होकर रहेगा, और वहाँ के लोग उसे दास बनाएँगे और चार सौ वर्ष तक उसके साथ दुर्व्यवहार करेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब परमेश्वर ने अब्राहाम से कहा, ‘यह सच है तुम्हारे वंश के लोग पराए देश में परदेशी होकर रहेंगे, जहां उन्हें दास बना लिया जाएगा, और उन्हें चार सौ वर्ष तक दुःख देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और परमेश्वर ने यह कहा, ‘तेरी सन्तान के लोग पराए देश में परदेशी होंगे, और वे उन्हें दास बनाएँगे, और चार सौ वर्ष तक दुःख देंगे।’