Acts 8:1 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usee din yarooshalem kee kaleesiya par bada upadrav hone laga aur praeriton ko chhod sab ke sab yahoodiya aur samariya deshaen men tittr bittr ho gae.
Hindi 2017 (नया नियम)
उसी दिन यरूशलेम की कलीसिया पर बड़ा उपद्रव होने लगा और प्रेरितों को छोड़ सब के सब यहूदिया और सामरिया देशों में तित्तर-बित्तर हो गए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस तरह शाऊल ने स्तिफनुस की हत्या का समर्थन किया। उसी दिन से यरूशलेम की कलीसिया पर घोर अत्याचार होने आरम्भ हो गये। प्रेरितों को छोड़ वे सभी लोग यहूदिया और सामरिया के गाँवों में तितर-बितर हो कर फैल गये। कुछ भक्त जनों ने स्तिफनुस को दफना दिया और उसके लिये गहरा शोक मनाया। शाऊल ने कलीसिया को नष्ट करना आरम्भ कर दिया। वह घर-घर जा कर औरत और पुरूषों को घसीटते हुए जेल में डालने लगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाऊल इस हत्‍या का समर्थन करता था। उसी दिन यरूशलेम में कलीसिया पर घोर अत्‍याचार प्रारम्‍भ हुआ। प्रेरितों को छोड़ सब-के-सब विश्‍वासीजन यहूदा तथा सामरी प्रदेशों में बिखर गये।
Hindi Bible HHBD
उसी दिन यरूशलेम की कलीसिया पर बड़ा उपद्रव होने लगा और प्रेरितों को छोड़ सब के सब यहूदिया और सामरिया देशों में तित्तर बित्तर हो गए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Sṭeevan ke hatya meñ Sol ke haath raha. Prabhu ke kuchh sachche biswaasi Sṭeevan ke maṭṭi de deen aur bahut shok manaain. U ṭaaim Yarushalam ke chech pe dukh aay ke suru hoy gay. Prerit log ke chhoṛ ke sab biswaasi log Juḍia aur Samaaria meñ chhitraay gain.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शाऊल उसके वध में सहमत था। उसी दिन यरूशलेम की कलीसिया पर बड़ा उपद्रव आरम्भ हुआ और प्रेरितों को छोड़ सब के सब यहूदिया और सामरिया देशों में तितर–बितर हो गए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
शाऊल स्तिफनुस की हत्या में सहमत था। उस दिन यरूशलेम की कलीसिया पर बड़ा सताव आरंभ हुआ; और प्रेरितों को छोड़ सब लोग यहूदिया और सामरिया के क्षेत्रों में तितर-बितर हो गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
स्तेफ़ानॉस की हत्या में पूरी तरह शाऊल सहमत था. उसी दिन से येरूशलेम नगर की कलीसियाओं पर घोर सताना शुरू हो गया, जिसके फलस्वरूप प्रेरितों के अलावा सभी शिष्य यहूदिया तथा शमरिया के क्षेत्रों में बिखर गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
शाऊल उसकी मृत्यु के साथ सहमत था। उसी दिन यरूशलेम की कलीसिया पर बड़ा उपद्रव होने लगा और प्रेरितों को छोड़ सब के सब यहूदिया और सामरिया देशों में तितर-बितर हो गए।