Acts 8:7 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki bahuton men se ashuuddh atmaaen bade shabd se chillatee hui nikal gai, aur bahut se jhole ke mare huae aur langade bhee achchhe kiae gaae.
Hindi 2017 (नया नियम)
क्‍योंकि बहुतों में से अशुद्ध आत्माएँ बड़े शब्‍द से चिल्‍लाती हुई निकल गई, और बहुत से लकवे के रोगी और लंगड़े भी अच्‍छे किए गए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बहुत से लोगों में से, जिनमें दुष्टात्माएँ समायी थी, वे ऊँचे स्वर में चिल्लाती हुई बाहर निकल आयीं थी। बहुत से लकवे के रोगी और विकलांग अच्छे हो रहे थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अशुद्ध आत्‍माएं ऊंचे स्‍वर से चिल्‍लाती हुई बहुतों में से निकलीं, जो उनसे ग्रस्‍त थे और लकवे के अनेक रोगी तथा लंगड़े स्‍वस्‍थ हो गये।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि बहुतों में से अशुद्ध आत्माएं बड़े शब्द से चिल्लाती हुई निकल गई, और बहुत से झोले के मारे हुए और लंगडे भी अच्छे किए गए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ketna log jisman kharaab aatma raha, achchha hoy gain aur aatma usman se chillaay ke nikar gain. Bahut langṛa-luula aur lakwa se bimaar log ke bhi achchha kar dees.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि बहुतों में से अशुद्ध आत्माएँ बड़े शब्द से चिल्‍लाती हुई निकल गईं, और बहुत से लकवे के रोगी और लंगड़े भी अच्छे किए गए;
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
क्योंकि बहुतों में से अशुद्ध आत्माएँ ऊँची आवाज़ से चिल्‍लाती हुई निकल रही थीं, और बहुत से लकवे के रोगी और लंगड़े अच्छे किए जा रहे थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अनेक दुष्टात्माओं के सताए हुओं में से दुष्टात्मा ऊंचे शब्द में चिल्लाते हुए बाहर आ रहे थे. अनेक अपंग और लकवे के पीड़ित भी स्वस्थ हो रहे थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि बहुतों में से अशुद्ध आत्माएँ बड़े शब्द से चिल्लाती हुई निकल गईं, और बहुत से लकवे के रोगी और लँगड़े भी अच्छे किए गए।