Acts 9:10 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
daamishk men hananyah nam aek chela tha, us se prabhu ne darshan men kaha, he hananyaha! us ne kaha han prabhu.
Hindi 2017 (नया नियम)
दमिश्क में हनन्याह नामक एक चेला था, उससे प्रभु ने दर्शन में कहा, “हे हनन्याह!” उसने कहा, “हाँ प्रभु।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दमिश्क में हनन्याह नाम का एक शिष्य था। प्रभु ने दर्शन देकर उससे कहा, “हनन्याह।” सो वह बोला, “प्रभु, मैं यह रहा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दमिश्क में हनन्याह नामक एक शिष्य रहता था। प्रभु ने उसे दर्शन दे कर कहा, “हनन्याह!” उसने उत्तर दिया, “प्रभु! प्रस्तुत हूँ।”
Hindi Bible HHBD
दमिश्क में हनन्याह नाम एक चेला था, उस से प्रभु ने दर्शन में कहा, हे हनन्याह! उस ने कहा; हां प्रभु।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ananias naam ke Yeeshu ke ek chela Damaskas meñ rahat raha. Prabhu Yeeshu uske darshan deke bolis, “Ananias!” U jawaab dees, “Prabhu, ham hiañ hei?”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दमिश्क में हनन्याह नामक एक चेला था, उससे प्रभु ने दर्शन में कहा, “हे हनन्याह!” उसने कहा, “हाँ, प्रभु।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
दमिश्क में हनन्याह नामक एक शिष्य था, और प्रभु ने दर्शन में उससे कहा, “हे हनन्याह!” उसने कहा, “प्रभु देख, मैं यहाँ हूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दमिश्क में हननयाह नामक व्यक्ति मसीह येशु के एक शिष्य थे. उनसे प्रभु ने दर्शन में कहा. “हननयाह!” “क्या आज्ञा है, प्रभु?” उन्होंने उत्तर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दमिश्क में हनन्याह नामक एक चेला था, उससे प्रभु ने दर्शन में कहा, “हे हनन्याह!” उसने कहा, “हाँ प्रभु।”