Acts 9:21 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur sab sunanevale chaakit hokar kahane lage kya yah vahee vyaaktai naheen haai jo yarooshalem men unhen jo is nam ko lete the nash karata tha, aur yahan bhee isee liye aya tha, ki unhon bandhakar mahayajakon ke pas le aae?
Hindi 2017 (नया नियम)
और सब सुननेवाले चकित होकर कहने लगे, “क्या यह वही व्यक्ति नहीं है जो यरूशलेम में उन्हें जो इस नाम को लेते थे नाश करता था, और यहाँ भी इसीलिये आया था, कि उन्हें बाँधकर महायाजकों के पास ले जाए?”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जिस किसी ने भी उसे सुना, चकित रह गया और बोला, “क्या यह वही नहीं है, जो यरूशलेम में यीशु के नाम में विश्वास रखने वालों को नष्ट करने का यत्न किया करता था। और क्या यह उन्हें यहाँ पकड़ने और प्रमुख याजकों के सामने ले जाने नहीं आया था?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सब सुनने वाले अचम्भे में पड़ कर कहते थे, “क्या यह वह व्यक्ति नहीं है, जो यरूशलेम में इस नाम की भक्ति करने वालों को नष्ट कर रहा था? क्या वह यहाँ इसलिए नहीं आया था कि वह उन्हें बाँध कर महापुरोहितों के पास ले जाये?”
Hindi Bible HHBD
और सब सुननेवाले चकित होकर कहने लगे; क्या यह वही व्यक्ति नहीं है जो यरूशलेम में उन्हें जो इस नाम को लेते थे नाश करता था, और यहां भी इसी लिये आया था, कि उन्हों बान्धकर महायाजकों के पास ले आए?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Sab sunewaala sun ke chakit rahe gain aur bolin, “Kaa i wahi admi nai hei jon Yarushalam meñ Yeeshu ke biswaasi log ke uppar museebat pahuñchaat raha? Kaa u i kaaran se hiañ nai aais raha ki ulog ke pakaṛ ke baṛa paadri log ke de dei?”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सब सुननेवाले चकित होकर कहने लगे, “क्या यह वही व्यक्ति नहीं है जो यरूशलेम में उन्हें जो इस नाम को लेते थे, नष्ट करता था; और यहाँ भी इसी लिये आया था कि उन्हें बाँधकर प्रधान याजकों के पास ले जाए?”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
सब सुननेवाले चकित होकर कहने लगे, “क्या यह वही नहीं जो यरूशलेम में इस नाम के लेनेवालों का नाश करता था, और यहाँ इसलिए आया था कि उन्हें बाँधकर मुख्य याजकों के पास ले जाए?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके सुननेवाले चकित हो यह विचार करते थे, “क्या यह वही नहीं जिसने येरूशलेम में उनका बुरा किया, जो मसीह येशु के विश्वासी थे और वह यहां भी इसी उद्देश्य से आया था कि उन्हें बंदी बनाकर प्रधान पुरोहितों के सामने प्रस्तुत करे?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सब सुननेवाले चकित होकर कहने लगे, “क्या यह वही व्यक्ति नहीं है जो यरूशलेम में उन्हें जो इस नाम को लेते थे नाश करता था, और यहाँ भी इसलिए आया था, कि उन्हें बाँधकर प्रधान याजकों के पास ले जाए?”