Acts 9:26 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yarooshalem men pahunchakar us ne chelon ke sath mil jane ka upay kiya: parantu sab us se drate the, kyonki un ko prateeati n hota tha, ki vah bhee chela haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
यरूशलेम में पहुँचकर उसने चेलों के साथ मिल जाने का उपाय किया: परन्तु सब उससे डरते थे, क्योंकि उनको विश्वास न होता था, कि वह भी चेला है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर जब वह यरूशलेम पहुँचा तो वह शिष्यों के साथ मिलने का जतन करने लगा। किन्तु वे तो सभी उससे डरते थे। उन्हें यह विश्वास नहीं था कि वह भी एक शिष्य है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब शाऊल यरूशलेम पहुँचे, तो उन्होंने शिष्यों के समुदाय में सम्मिलित हो जाने का प्रयत्न किया, किन्तु वे सब उन से डरते थे, क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वह सचमुच येशु के शिष्य बन गये हैं।
Hindi Bible HHBD
यरूशलेम में पहुंचकर उस ने चेलों के साथ मिल जाने का उपाय किया: परन्तु सब उस से डरते थे, क्योंकि उन को प्रतीति न होता था, कि वह भी चेला है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab Sol Yarushalam pahuñcha tab u kosis karis ki biswaasi log ke sañghe mil jaay. Lekin sab log usse ḍarat rahin aur sochat rahin ki i ek sachcha biswaasi nai hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यरूशलेम में पहुँचकर उसने चेलों के साथ मिल जाने का प्रयत्न किया; परन्तु सब उससे डरते थे, क्योंकि उनको विश्वास न होता था, कि वह भी चेला है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
वह यरूशलेम में पहुँचकर शिष्यों के साथ मिल जाने का प्रयत्न करने लगा; परंतु वे सब उससे डरते थे, और उन्हें विश्वास नहीं होता था कि वह भी शिष्य है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येरूशलेम पहुंचकर शाऊल ने मसीह येशु के शिष्यों में शामिल होने का प्रयास किया किंतु वे सब उनसे भयभीत थे क्योंकि वे विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि शाऊल भी अब वास्तव में मसीह येशु के शिष्य हो गए हैं
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यरूशलेम में पहुँचकर उसने चेलों के साथ मिल जाने का उपाय किया परन्तु सब उससे डरते थे, क्योंकि उनको विश्वास न होता था, कि वह भी चेला है।