Amos 1:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova yon kahata haai, aedom ke teen kya, varan char aparadhaen ke karan maain usaka dand n chhooonga kyonaki us ne apane bhai ko talavar liae huae khdeda aur kuchh bhee daya n kee, parantu krodha se unako lagatar faadta hee raha, aur apane rosh ko anant kal ke liye banaae raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा यह सब कहता है: “मैं निश्चय ही एदोम के लोगों को उनके द्वारा किये गए अनेक अपराधों के लिये दण्ड दूँगा। क्यों क्योंकि एदोम ने अपने भाई (इस्राएल) का पीछा तलवार लेकर किया। एदोम ने तनिक भी दया न दिखाई। एदोम का क्रोध बराबर बना रहा। वह जंगली जानवर की तरह इस्राएल को चीर—फाड़ करता रहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु यों कहता है: ‘मैं एदोम राज्‍य के तीन अपराधों, नहीं, उसके चार अपराधों के लिए निस्‍सन्‍देह उसे दण्‍डित करूंगा। मैं उसे नहीं छोड़ूंगा। एदोम ने हाथ में तलवार लेकर अपने भाई का पीछा किया था, उसने दया को एकदम भुला दिया था। उसका क्रोध निरन्‍तर उबलता रहा, उसने अपनी क्रोधाग्‍नि बुझने नहीं दी।
Hindi Bible HHBD
यहोवा यों कहता है, एदोम के तीन क्या, वरन चार अपराधों के कारण मैं उसका दण्ड न छोडूंगा; क्योंकि उस ने अपने भाई को तलवार लिए हुए खदेड़ा और कुछ भी दया न की, परन्तु क्रोध से उनको लगातार फाड़ता ही रहा, और अपने रोष को अनन्त काल के लिये बनाए रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा यों कहता है: “एदोम के तीन क्या, वरन् चार अपराधों के कारण मैं उसका दण्ड न छोड़ूँगा*; क्योंकि उसने अपने भाई को तलवार लिए हुए खदेड़ा और कुछ भी दया न की, परन्तु क्रोध से उनको लगातार फाड़ता ही रहा, और अपने रोष को अनन्त काल के लिये बनाए रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह का यह कहना है: “एदोम के तीन पापों के कारण, तीन नहीं वरन चार पापों के कारण, मैं दंड देने से पीछे नहीं हटूंगा. क्योंकि उसने तलवार लेकर अपने भाई को खदेड़ा और देश की महिलाओं को घात किया, क्रोध में वह निरंतर उनका संहार करता गया उसका रोष सदा बना रहा,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा यह कहता है: “एदोम के तीन क्या, वरन् चार अपराधों के कारण मैं उसका दण्ड न छोड़ूँगा; क्योंकि उसने अपने भाई को तलवार लिए हुए खदेड़ा और कुछ भी दया न की, परन्तु क्रोध से उनको लगातार फाड़ता ही रहा, और अपने रोष को अनन्तकाल के लिये बनाए रहा।