Amos 1:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova siyyon se garajega aur yarooshalem se apana shabd sunaaega tab charavahon kee charaiyan vilap karengee, aur kamrmel kee chottee jhulas jaaegee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आमोस ने कहा: “यहोवा सिय्योन में सिंह की तरह दहाड़ेगा। यहोवा की दहाड़ यरूशलेम से होगी। गड़ेरियों के हरे मैदान सूख जायेंगे। यहाँ तक कि कर्म्मेल पर्वत भी सूखेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आमोस ने कहा, ‘प्रभु सियोन से हुंकार रहा है, वह यरूशलेम से गरज रहा है। चरवाहों के चरागाह शोक मना रहे हैं, कर्मेल पर्वत की चोटी सूख गई है।’
Hindi Bible HHBD
यहोवा सिरयोन से गरजेगा और यरूशलेम से अपना शब्द सुनाएगा; तब चरवाहों की चराइयां विलाप करेंगी, और कर्म्मेल की चोटी झुलस जाएगी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यहोवा सिय्योन से गरजेगा, और यरूशलेम से अपना शब्द सुनाएगा; तब चरवाहों की चराइयाँ विलाप करेंगी, और कर्म्मेल की चोटी झुलस जाएगी।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आमोस ने कहा: “ज़ियोन से याहवेह का स्वर गर्जन करता है और येरूशलेम से उनका शब्द गूंजता है; चरवाहों के चरागाह मुरझा गए हैं, तथा कर्मेल पर्वत का शिखर झुलस गया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“यहोवा सिय्योन से गरजेगा और यरूशलेम से अपना शब्द सुनाएगा; तब चरवाहों की चराइयाँ विलाप करेंगी, और कर्मेल की चोटी झुलस जाएगी।”