Amos 1:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain damishk ke bendon ko tod daloonga, aur aven nam tarai ke rahanevalon ko aur aeden ke ghar men rahanevale rajadanddhaaree ko nash karoonga aur aram ke log bandhauae hokar keer ko jaaenge, yahova ka yahee vachan haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मैं दमिश्क क द्वार की मजबूत छड़ों को भी तोड़ दूँगा। आवेन की घाटी में सिंहासन पर बैठाने वाले व्यक्ति को भी मैं नष्ट करुँगा। एदेन में राजदण्ड धारण करने वाले राजा को भी मैं नष्ट करुँगा। अराम के लोग पराजित होंगे। लोग उन्हें बन्दी बनाकर कीर देश में ले जाएंगे।” यहोवा ने वह सब कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं दमिश्‍क के प्रवेश-द्वार की अर्गला को तोड़ूंगा; मैं आवेन घाटी के निवासियों को, बेत-एदेन के राजदण्‍डधारी शासक को मिटा दूंगा। सीरिया देश के निवासी कीर में निर्वासित होंगे।’ प्रभु ने यह कहा है।
Hindi Bible HHBD
मैं दमिश्क के बेण्डों को तोड़ डालूंगा, और आवेन नाम तराई के रहनेवालों को और एदेन के घर में रहनेवाले राजदण्डधारी को नाश करूंगा; और अराम के लोग बंधुए होकर कीर को जाएंगे, यहोवा का यही वचन है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं दमिश्क के बेण्डों को तोड़ डालूँगा, और आवेन नामक तराई के रहनेवालों को और बेतएदेन के घर में रहनेवाले राजदण्डधारी को नष्‍ट करूँगा; और अराम के लोग बन्दी होकर कीर को जाएँगे, यहोवा का यही वचन है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दमेशेक नगर के प्रवेश द्वार को मैं तोड़ डालूंगा; और आवेन घाटी के राजा को, और बेथ-एदेन में राजदंड धरनेवाले को, मैं नाश कर दूंगा. अरामवासी कीर में बंधुआई में चले जाएंगे,” यह याहवेह का कहना है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं दमिश्क के बेंड़ों को तोड़ डालूँगा, और आवेन नामक तराई के रहनेवालों को और बेतएदेन के घर में रहनेवाले राजदण्डधारी को नष्ट करूँगा; और अराम के लोग बन्दी होकर कीर को जाएँगे, यहोवा का यही वचन है।”