Amos 1:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova yon kahata haai, ajja ke teen kya, varan char aparadhaen ke karan maain usaka dand n chhooonga kyonaki ve sab logon ko bandhaua karake le gaae ki unhen aedom ke vash men kar den.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा यह कहता है: “मैं निश्चय ही अज्जा के लोगों द्वारा किये गये अनेक पापों के लिये उन्हें दण्ड दूँगा। क्यों क्योंकि उन्होंने लोगों के एक पूरे राष्ट्र को पकड़ा और दास के रूप में एदोम को भेजा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु यों कहता है: ‘मैं गाजा नगर-राज्य के तीन अपराधों, नहीं, उसके चार अपराधों के लिए, निस्सन्देह उसे दण्डित करूंगा, मैं उसे नहीं छोड़ूंगा। उसने पूरी कौम को उसकी मातृ-भूमि से निर्वासित कर एदोम राज्य के हाथ में सौंपा था।
Hindi Bible HHBD
यहोवा यों कहता है, अज्जा के तीन क्या, वरन चार अपराधों के कारण मैं उसका दण्ड न छोडूंगा; क्योंकि वे सब लोगों को बंधुआ करके ले गए कि उन्हें एदोम के वश में कर दें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा यों कहता है: “गाज़ा के तीन क्या, वरन् चार अपराधों के कारण मैं उसका दण्ड न छोड़ूँगा; क्योंकि वे सब लोगों को बन्दी बना कर ले गए कि उन्हें एदोम के वश में कर दें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह का यह कहना है: “अज्जाह नगर के तीन, नहीं वरन चार अपराधों के कारण, मैं दंड देने से पीछे नहीं हटूंगा. क्योंकि उसने पूरे प्रजा को बंधुआई में ले गया और उन्हें एदोम को बेच दिया है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा यह कहता है: “गाज़ा के तीन क्या, वरन् चार अपराधों के कारण मैं उसका दण्ड न छोड़ूँगा; क्योंकि वे सब लोगों को बन्दी बनाकर ले गए कि उन्हें एदोम के वश में कर दें।